
1. इबोला : WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, कांगो में Ebola Virus से 80 मौतें…
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने रविवार को कांगो (Congo) और युगांडा (Uganda) में फैले इबोला (Ebola) के प्रकोप को इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी (Global Health Emergency) घोषित किया है. हालांकि, WHO ने स्पष्ट किया कि बंडिबुग्यो वायरस से फैला यह संक्रमण महामारी (Pandemic) घोषित किए जाने के मानकों पर खरा नहीं उतरता. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के मुताबिक, शनिवार तक कांगो के इटुरी प्रांत में कम से कम तीन स्वास्थ्य क्षेत्रों (बुनिया, रवामपारा और मोंगब्वालू) में 80 संदिग्ध मौतें, 8 लैब में पुष्टि किए गए मामले और 246 संदिग्ध केस सामने आए हैं.
2. ब्रिटेन में बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल, पद छोड़ने को हुए तैयार PM कीर… जल्द दे सकते हैं इस्तीफा
ब्रिटेन (Britain) में बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (Prime Minister Keir Starmer) अपना पद छोड़ने को तैयार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने करीबियों से कहा है कि वह इस्तीफा देने को तैयार हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अपने हिसाब से आगे का कदम उठाएंगे। उन्हें इस्तीफा कब देना है, इसका विचार भी वह खुद ही करेंगे। जानकारी के मुताबिक यूके की लेबर सरकार संकटों से जूझ रही है। लोगों की इस सरकार में विश्वास कम हो गया है। लेबर पार्टी के पीटर मैंडलसन (Peter Mandelson.) का नाम एपस्टीन फाइल्स ( Epstein Files) में आने के बाद लोगों ने लेबर पार्टी पर अविश्वास जताया और स्थानीय चुनावों में इसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से कीर स्टारमर पर भी इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है।
भारत (India) और नीदरलैंड (Netherlands) के रिश्तों में नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के नीदरलैंड दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 17 बड़े समझौते और साझेदारियां (17 Major Decisions) हुईं। इन समझौतों का असर सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तकनीक, शिक्षा, ऊर्जा, खेती, सेहत, डेयरी, जल प्रबंधन और सांस्कृतिक विरासत जैसे क्षेत्रों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दोनों देशों ने साफ कहा कि ये फैसले आने वाले समय में विकास, रोजगार, निवेश और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देंगे।
4. Silver: सरकार ने चांदी के आयात नियम कड़े किए, कीमती धातुओं पर शुल्क बढ़ाने के बाद फैसला
सरकार (Government) ने चांदी (Silver) के आयात (Import) से जुड़े नियम (Rules) तत्काल प्रभाव से कड़े कर दिए हैं। यह कदम कीमती धातुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाने के कुछ ही दिनों बाद उठाया गया है। इस फैसले से घरेलू बाजार और व्यापार संतुलन पर असर पड़ने की उम्मीद है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। चांदी की आयात नीति को ‘मुक्त’ से ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में संशोधित किया गया है। इसमें सोने और प्लैटिनम से चढ़ी चांदी भी शामिल है। प्रतिबंधित श्रेणी के तहत आने वाले सामानों के आयात के लिए अब सरकार से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
पॉक्सो मामले (poxo cases) में केंद्रीय मंत्री (Sanjay Kumar) के बेटे बंदी भगीरथ को लेकर नया विवाद सामने आया है। जहां एक ओर बंदी संजय कुमार (Sanjay Kumar) ने दावा किया कि उनके बेटे ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, वहीं साइबराबाद पुलिस ने साफ कहा है कि भगीरथ को गिरफ्तार किया गया है, न कि उसने सरेंडर किया। साइबराबाद पुलिस आयुक्त रमेश ने कहा कि पेटबशीरबाद पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके से पकड़ा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पुलिस कार्रवाई थी और इसे आत्मसमर्पण नहीं कहा जा सकता।
6. त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, 68 लोग बचाए गए
कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन (Trivandrum-Hazrat Nizamuddin) राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train) में रविवार सुबह भीषण आग (Massive Fire) लग गई। हादसा सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया और कोटा मंडल की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है। रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
7. लखनऊ : अवैध चैंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे वकीलों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
राजधानी लखनऊ (Lucknow) में वकीलों (Lawyers) के अवैध चैंबरों (Illegal Chambers) पर रविवार को बुलडोजर चला। हाईकोर्ट (High Court) के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमों ने सुबह से ही इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन से उनकी बहस भी हुई। इस दौरान हंगामा कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं दूसरी तरफ एक वकील ने खुद को चैंबर में बंद कर लिया। उसने कहा कि हमे कोई नोटिस नहीं मिली है। सिर्फ चैंबर तोड़े जा रहे हैं। उसने चैंबर के अंदर फांसी लगाने की कोशिश की।
8. होर्मुज में जहाजों पर नया सिस्टम लागू करेगा ईरान, बताया पूरा प्लान
ईरान ने कहा है कि वह जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नया सिस्टम लागू करेगा. इसके तहत जहाजों से टोल टैक्स लिया जाएगा. ईरान का कहना है कि यह कदम युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उठाया जा रहा है. ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने बताया कि ईरान जहाजों की आवाजाही के लिए नया ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लाएगा. इसके तहत जहाजों के लिए तय रास्ता बनाया जाएगा और खास सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा. अजीजी ने कहा कि सिर्फ वही व्यावसायिक जहाज और देश इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे जो ईरान के साथ सहयोग करेंगे. यानी ईरान अपने विरोधी देशों के जहाजों पर सख्ती कर सकता है.
9. गंगा जल बंटवारे पर नया समझौता चाहता बांग्लादेश, भारत से कही ये बात
बांग्लादेश (Bangladesh) की सत्तारूढ़ BNP पार्टी ने भारत के साथ गंगा जल समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है. पार्टी ने कहा है कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते नए गंगा जल बंटवारा समझौते पर निर्भर करेंगे. BNP ने भारत से जल्द बातचीत शुरू करने की मांग की है. भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारा समझौता 1996 में हुआ था, जो दिसंबर 2026 में खत्म होने वाला है. BNP महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि बांग्लादेश की जनता की जरूरतों और उम्मीदों के हिसाब से नया समझौता जल्द किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत के साथ अच्छे रिश्ते काफी हद तक नए गंगा समझौते या फरक्का समझौते पर निर्भर करेंगे. आलमगीर ने कहा कि मौजूदा 30 साल पुराने समझौते के भविष्य को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है. यह समझौता पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के समय हुआ था.
10. दिल्ली में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, अब स्टार्टअप्स को बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन
दिल्ली सरकार (Government of Delhi) राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की अगुवाई वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गारंटी का कर्ज उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए शहर के मॉल और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी विशेष मंच उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने बयान में कहा, ‘राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ रुपये तक के बिना किसी गारंटी के ऋण की व्यवस्था की गई है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved