
इंदौर। खुडै़ल इलाके में ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। यह बात सामने आ रही है कि हादसे के दौरान किसान के शरीर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया था। खुडै़ल पुलिस ने बताया कि 58 साल के केदार पिता कुंवर निवासी निरंजनपुर का गोगाखेड़ी में खेत में है। शनिवार के दिन वह खेत पर गया था। वह ट्रैक्टर चलाते हुए नीचे गिर गया और उस पर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। उसे उपचार के लिए आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। उधर एक अन्य घटना में इसी इलाके में 23 साल के प्रीतमसिंह निवासी बडग़ांव आगर को बाइक से जाते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में लगी हुई है। ज्ञात रहे कि इन दिनों सडक़ हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान भी जा रही है।
होस्टल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
होस्टल में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा राह है कि उसने दो से तीन दिन पहले फांसी लगाई थी। भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि राजू पिता दिनेश निमामा निवासी ग्राम कवटी महू के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। राजू नानक नगर में आरएस होस्टल में रहता था। साथ ही वह रेपिडो चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है का राजू दरवाजा नहीं खोल रहा था, जिसके चलते होस्टल संचालक ने दरवाजा तुड़वाया और अंदर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस पता लगा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि मंयक तिवारी नामक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह गाडी़ चलाने का काम करता था। पुलिस जांच कर रही है।
युवकों से भरी थार गाड़ी पलटी
आज सुबह सयाजी होटल चौाराहे के पास एक थार गाड़ी पलट गई। जिसमें सवार युवक घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार थार गाड़ी चौराहे से रफ्तार से गुजर रही थी और कार के चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। कार में चार युवक सवार थे, जिन्हें राहगीरों ने निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सामने से गाडी़ आने के चलते हादसा हुआ है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

दो कार आपस में भिड़ी
रात को दो कारे टकरा गई। घटना में दोनों ही गाडिय़ा क्षतिग्रस्त हुई है। विजय नगर पुलिस ने बताया कि रेडिशन होटल चौराहे पर देर रात को रफ्तार से दौड़ रही दो कारें टकरा गई। जिससे कारों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हुए है घटना में कार सवारों को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारों को क्रेन की मदद से थाने भेजा। कार में कितने लोग थे यह साफ नहीं हुआ है। क्योंकी वे पुलिस के जाने से पहले ही चले गए थे।

दंपति से मारपीट कर भाग रहे कार सवार डिवाइडर में घुसे
रात को बाइक सवार दंपति से मारपीट कर भाग रहे कार सवार डिवाइडर से जा टकराए। विजय नगर पुलिस ने बताया कि शिखर और उनकी पत्नी रिमझिम रात को मेले से लौटकर घर की तरफ जा रहे थे, तभी बाम्बे अस्पताल के पास कट मारने की बात पर कार सवारों से उनका विवाद हुआ। सत्यसांई चौराहे के पास कार सवारों ने दम्पति को दोबारा रोका और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दपंति का बचाव किया। कार सवार मौके से कार लेकर भागने लगे तो डिवाइडर से जा टकराए। कार सवार खुद को सैन्यकर्मी बता रहे है, जिसकी विजय नगर पुलिस जांच कर
रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved