भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

रूद्राक्ष महोत्सव के दूसरे दिन यातायात हुआ सामान्य कल की घटना के बाद हजारों लोग लौटे अपने घर

  • 2महिलाओं सहित 3 साल के मासूम की हुई थी मौत

सीहोर। कथा के दूसरे दिन भी कुबेरेश्वर धाम परिसर में काफी अव्यवस्थाएं रहीं। खाने पीने से लेकर ठहरने और शौच तक के लिए परेशान नजर आए। वहीं रुद्राक्ष वितरण नहीं होने से मायूस होकर अधिकतर लोग वापस अपने घरों को लौट गए। हालांकि अव्यवस्थाओं को देख लौटे श्रद्धालुओं के कारण इन्दौर भोपाल हाइवे बहाल हो गया। मंदिर परिसर में व्याप्त गंदगी के कारण मौजूद श्रद्धालुओं को काफी परेशानी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। आज दूसरे दिन शिव महापुराण कथा में कल जैसी स्थिति नहीं बनी और सामान्य रूप से हजारो लोगो ने कथा सुनी। एक दिन पहले बनी जाम की स्थिति के बाद आज पुलिस प्रशासन ज्यादा सक्रिय रहा और भारी वाहनो को प्रतिबंधित करके यातायात सामान्य रखा। ज्ञात हो कि गुरुवार को कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा और रुद्राक्ष वितरण महोत्सव की शुरूआत के पहले ही दिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने से इन्दौर भोपाल स्टेट हाइवे पर हजारों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं मंदिर परिसर में खाने, पीने और ठहरने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण से अव्यवस्था का आलम रहा। जिससे परेशान होकर अिधकांश लोग शुक्रवार को अपने घरों को लौट गए। अिधक भीड़ और अव्यवस्था के चलते रुद्राक्ष वितरण बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को कथा के दूसरे दिन मंदिर परिसर में काफी लोग मौजूद रहे। लेकिन रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम नहीं हो सका, और रुद्राक्ष काउन्टर मंदिर समिति ने हटा दिये। रुद्राक्ष न मिलने के कारण से बड़ी सं या में लोग मायूस होकर अपने घरों को लौट गए। इस कारण से इन्दौर भोपाल हाइवे पर यातायात व्यवस्था बहाल रही।


हार्ट अटैक से दो महिलाओं की मौत
गुरुवार को कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष की लाईन में लगे दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को एक तीन वर्षीय मासूम ने भी दम तोड़ दिया। जबकि 50 महिला पुरुष लापता हैं। इसमें मालेगांव महाराष्ट्र निवासी 50 वर्षीय और अकोला महाराष्ट्र निवासी 40 वर्षीय मंगला की मौत हुई। इन शासकीय अस्पताल में पीएम कराया गया। जबकि महाराष्ट्र जलगांव निवासी विवेक भटट के तीन वर्षीय बेटे अमोद की तबियत शुक्रवार को बिगड़ गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं थाना कोतवाली सीहोर में 50 से अिधक महिला पुरुष के अपने साथियों से बिछडऩे की सूचना दी गई है।

गंदगी से पटा परिसर, पालीथिन और बॉटलों का अंबार
मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सैकड़ों खाने पीने और अन्य सामग्रियों की दुकानें लगाई गई है। यहां पर बड़ी सं या में लोगों का आना जाना बना हुआ है। जगह जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए थे। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र मे पॉलीथिन और प्लास्िटक की बाटलें बिखरी पड़ी हुई हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर मंदिर समिति का कोई ध्यान नहीं है, जबकि सिंगल यूज पालीथिन पर प्रतिबंध है।

लाखों की भीड़ और अपर्याप्त शौचालय
रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण में देश भर में विटठलेश सेवा समिति द्वारा लोगों को आमंत्रित किया गया। और व्यवस्थाएं उस मान से नहीं जुटाई गई। 150 के करीब अस्थाई शौचालय बनाए गए थे, जबकि यहां गुरुवार को लाखों की भीड़ यहां पहुंची। इन अस्थाई शौचालय गंदगी से पटे पड़े हैं इनकी दो दिनों से सफाई नहीं हुई है। वहीं दुर्गंध से मंदिर परिसर में आए श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं।

साड़ी और चादर का आशियाना
मंदिर परिसर क्षेत्र में लोगों के ठहरने के लिए पांच डोम बनाए गए हैं, जो खचाखच भरे हुए हैं, शहर के होटल, लॉज, धर्मशालाओं में भी जगह नहीं है। गुरुवार को कई लोगों ने इन्दौर भोपाल हाइवे पर सड़क किनारे दरी चादर बिछाकर रात काटी तो कईयों ने खेतों ठिठुरकर समय बिताया। वहीं साड़ी और कंबल, चादर से यातायात के स्टोपर और बांसों के सहारे अस्थाई आशियाने कईयों ने बनाकर यहां रुके हुए हैं। कल घटित घटना के बाद आज शहर के अनेक लोग सामने आए और बाहर से आए श्रद्धालुओ के ठहरने और खाने की व्यवस्था संभाली। शहर में अनेक सामाजिक संगठन खाने के स्टाल लगाकर बाहर से आए श्रद्धालुओ को मना मनाकर खाना खिला रहे थे।

Share:

Next Post

Extortion वसूलने वाले दोनों आरक्षक, बर्खास्त, TI को भी हटाया

Sat Feb 18 , 2023
सूचनाओं के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दी जा रही दबिश भोपाल। कोलार थाना के दो पुलिस आरक्षकों द्वारा सोना कारोबारी से एक्टार्शन मनी के तौर पर साढ़े पांच लाख रुपए वसूलने के मामले में दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल की भुमिका को संदिग्ध मानते हुए […]