img-fluid

सीहोर-भैरूंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे तक लगा जाम

July 02, 2026

  • पेड़ गिरने से दोनों ओर दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें, एंबुलेंस भी फंसी

सीहोर। जिले के सीहोर-भैरूंदा स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह बड़ा यातायात संकट खड़ा हो गया। नादान के समीप समापुरा क्षेत्र में एक विशाल आम का पेड़ सड़क पर गिरने से हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके चलते दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन लगभग सात घंटे तक फंसे रहे।


  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से ही मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। लंबे जाम के कारण छोटे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनी जब एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई हुई।

    • घंटों तक नहीं पहुंचा प्रशासन
      स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बाद तक मौके पर प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। न पुलिस बल नजर आया और न ही संबंधित विभाग के कर्मचारी। लोगों का कहना है कि हाईवे से टोल वसूली करने वाली एजेंसी की ओर से भी यातायात बहाल करने के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की गई।
    • लोगों ने खुद संभाली व्यवस्था
      प्रशासनिक मदद नहीं मिलने पर जाम में फंसे लोगों ने स्वयं पहल की। उन्होंने अपने निजी खर्च पर पेड़ काटने वाले मजदूरों को बुलाया और सड़क से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन और संबंधित एजेंसियां समय पर मौके पर पहुंच जातीं, तो लोगों को घंटों तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
    • बरसात में त्वरित राहत व्यवस्था की मांग
      घटना के कारण हाईवे पर लंबे समय तक दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील मार्गों पर त्वरित राहत दल, पेड़ हटाने के उपकरण और आवश्यक संसाधनों की पूर्व व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति बनने पर तत्काल कार्रवाई कर यातायात शीघ्र बहाल किया जा सके।

    Share:

  • सीहोर मठ मंदिर चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    Thu Jul 2 , 2026
    सीहोर। कोतवाली पुलिस ने मठ मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब सवा लाख रुपये का चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने सीहोर के करौली माता मंदिर और आष्टा के माता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved