बड़ी खबर

ऐतिहासिक लाल चौक पर फहराया तिरंगा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा श्रीनगर


श्रीनगर। भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, चार महिला कार्यकर्ताओं के अलावा कई अन्य लोगों ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर के लाल चौक में ऐतिहासिक घंटाघर के ऊपर तिरंगा फहराया। लोगों को ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए देखा गया। ये लोग देश के विभिन्न हिस्सों से झंडा फहराने के लिए श्रीनगर आए थे। स्थानीय लोगों को तिरंगा लहराते और वंदे मातरम गाते हुए भी देखा गया।

एक व्यक्ति ने अपने पूरे शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की पेंट की हुई थी। लोगों ने लाल चौक पर प्रतिष्ठित घंटाघर के सबसे ऊपर तिरंगा झंडा लगाया। घंटाघर के पास तिरंगा फहराने का सिलसिला लंबा चला। एक के बाद एक ग्रुप झंडा फराते नजर आया। महिलाओं सहित एक अन्य ग्रुप को भी लाल चौक के सामने झंडा लिए पोज देते देखा गया।


एक व्यक्ति ने टाइम्स नाउ को बताया कि वह अहमदाबाद से श्रीनगर के घंटा घर में भारतीय झंडा उठाने और आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए आया था। एक अन्य व्यक्ति पंजाब से आया था, जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से आया था। उन्होंने विभिन्न समुदायों के बीच शांति और एकता का आह्वान किया।

बता दें कि करीब 30 साल पहले बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने पहली बार ‘लाल चौक’ झंडा फहराया था। उसके बाद यह जगह विवादों में रही है। हालांकि इस साल जनवरी में, जब भारत ने अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया तब सामाजिक कार्यकर्ता साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर भट ने दर्जनों समर्थकों के साथ ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया था।

Share:

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाख लोगों को मिला शानदार तोहफा, इस राज्य में 3% बढ़ा DA

Mon Aug 15 , 2022
नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Gujarat CM Bhupendra Patel) ने स्वतंत्रता दिवस (76th Independence Day) के मौके पर राज्य सरकार के कर्मचारियों (State Govt Employees) को शानदार तोहफा दिया. उन्होंने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक सरकारी कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के बाद इस संबंध में ऐलान किया. उन्होंने राज्य […]