जीवनशैली देश धर्म-ज्‍योतिष

मीन राशि में बन रहा बुध, शुक्र, राहु का त्रिग्रही योग, इन जातकों की चमकेगी किस्‍मत

नई दिल्‍ली (New Delhi) । बुध (Mercury) को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है, शुक्र धन-वैभव के कारक माने जाते हैं और राहु मायावी ग्रह है। ज्योतिष विद्या में 9 ग्रहों का वर्णन है, जिनमें से 3 ग्रह वर्तमान समय में एक ही राशि में पैर जमाय बैठे हुए हैं। सूर्य के मीन से मेष राशि में गोचर (Transit) करते ही मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो गया है। माना जा रहा है की मीन राशि में बुध, शुक्र और राहु (Mercury, Venus, Rahu) की युति से बना त्रिग्रही योग कई सालों के बाद बन रहा है। इन 3 ग्रहों की चाल से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं मीन राशि में त्रिग्रही योग बनने से किन राशि के जातकों की किस्मत पलट सकती है-


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आपके लिए शुक्र, राहु और बुध का यह गोचर शानदार रहेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से हर काम में सफलता हासिल होगी। 3 ग्रहों के त्रिग्रही योग से आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन पहले से काफी सुधर जाएगी। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि
गुरु की राशि मीन में तीन ग्रहों के पैर जमाने से कुंभ राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा। त्रिग्रही योग के निर्माण से कारोबारियों को प्रॉफिटेबल डील हासिल हो सकती है। इस दौरान व्यापार की स्थिति भी बढ़िया रहने वाली है। धन का आगमन होगा। नयी नौकरी तलाशने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशि
बुध, शुक्र और राहु की युति मीन राशि वालों को बम्पर फायदा दिला सकती है। इंकम बढ़ने की संभावना है। करियर में अटके हुए काम रफ्तार पकड़ेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का आनंद उठायेंगे। इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी समय आपके लिए अच्छा माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के, युवराज सिंह का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun Apr 14 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) । नेपाली क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) ने शनिवार 13 अप्रैल को उस समय सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने एसीसी मेन्स टी20आई प्रीमियर कप 2024 (T20i premier cup 2024) में कतर के खिलाफ बल्ले से कहर मचाया। दीपेंद्र ने 21 गेंदों पर 64 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम की […]