देश राजनीति

दिसम्बर में ही होगा तृणमूल एवं कोरोना का खात्मा : दिलीप घोष

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि दिसम्बर महीने में ही तृणमूल कांग्रेस और कोरोना वायरस का खात्मा हो जाएगा। उनके इस बयान की राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हो रही है।

विधानसभा चुनाव 2021 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी तरह से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में दिलीप घोष ने तृणमूल को चुनौती देते हुए कहा कि दिसम्बर महीने में ही तृणमूल कांग्रेस और कोरोना वायरस का खात्मा हो जाएगा। पहले जनता के पास कोई विकल्प नहीं था इसलिए तृणमूल कांग्रेस ने 35 सालों से राज कर रहे माकपा को हराकर सत्ता जमा लिया। केंद्र के भाजपा नेताओं के यहां आने पर बाहरी कहा जा रहा है। इस लिहाज से शाहरुख खान एवं प्रशांत किशोर कौन है? भाजपा के जरिए बंगाल में नया परिवर्तन होगा। भाजपा यहां मजबूत हो रही है इसीलिए सिंडिकेट बंद हो रहे हैं। हमलोग नए साल में नए बंगाल का निर्माण करेंगे। जो भाजपा का झंडा खोल रहे हैं उन्हें पछाड़कर भाजपा सत्ता में आएगी। जो पार्षद नेताओं को नंगा करके पीटने की धमकी दे रहे हैं वहीं पार्षद भाजपा में आने के लिए कतार में खड़े हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

चारों तरफ भ्रम फैलाकर अपना स्वार्थ साधन करना चाहती है भाजपा: अखिलेश

Sat Dec 5 , 2020
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चारों तरफ भ्रम फैलाकर अपना स्वार्थ साधन करना चाहती है पर अब लोग उसमें फंसने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर वर्ग बुरी तरह त्रस्त है। किसान अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए सड़क पर संघर्ष कर […]