बड़ी खबर

Corona की चपेट में त्रिपुरा के CM बिप्लव कुमार देव, खुद को किया क्वारंटाइन

अगरतला । त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव (Biplab Kumar Dev) कोरोना संक्रमित (Corona infected) हुए है। इस समय कोरोना की दूसरी लहर में हाई प्रोफाइल लोगों में शामिल त्रिपुरा में मुख्यमंत्री पहले शिकार बने हैं। त्रिपुरा में भी देश के बाकी हिस्सों की तरह कोरोना के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, आज कोविड-19 (COVID-19) परीक्षण की मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive) आई है। इसलिए डॉक्टरों की सलाह के बाद मैंने स्वयं को घर पर आइसोलेशन (isolation) में रखा है। उन्होंने सभी से कोरोना के सभी नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दी। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने देव को कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की है।


त्रिपुरा में मंगलवार को एडीसी चुनावों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। एडीसी चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव (Chief Minister Biplab Kumar Dev) ने कई चुनावी अभियान और रैलियों में भाग लिया था। पश्चिम त्रिपुरा के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को आज तेज बुखार आया है। इसलिए उनका रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया गया। उसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, फिर से इसकी पुष्टि के लिए सीएम के आरटी-पीसीआर नमूने एकत्र किए गए हैं, रिपोर्ट का इंतजार है।

मंगलवार को त्रिपुरा में 14 नए लोगों में कोरोना के संक्रमण पाये गये हैं। कुल 1402 नमूने एकत्र किए गए थे। उनमें से 14 लोगों में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं। फ़िलहाल त्रिपुरा में 70 सक्रिय कोरोना मरीज हैं।

Share:

Next Post

Covid-19 की दूसरी लहर के बीच 3 नए लक्षणों की पहचान, हो सकता है अस्थायी बहरापन

Wed Apr 7 , 2021
मुंबई। Coronavirus से लड़ते हुए देश को एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस दौरान न सिर्फ वायरस में बदलाव आ रहा है, बल्कि प्रभावित व्यक्ति में दिखने वाले लक्षणों में भी अंतर देखा जा रहा है। COVID19 के आम लक्षणों में बुखार, थकान, स्वाद और गंध न पता चलना आदि शामिल […]