उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

दो पुजारियों के विवाद में आज सुबह त्रिवेणी शनि मंदिर पर ताले डले

  • सुबह दर्शनार्थियों को हुई परेशानी-बाद में अधिकारी पहुँचे-तहसीलदार ने खुलवाया ताला, दर्शन शुरू हुए

उज्जैन। इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर में आज सुबह विवाद की स्थिति हो गई तथा दो पुजारी आपस में आधिपत्य को लेकर विवाद कर रहे हैं तथा मंदिर में ताला लगा दिया था। जानकारी लगने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ताला खुलवाया तथा दर्शन शुरू करवाए। उल्लेखनीय है कि त्रिवेणी शनि मंदिर में आधिपत्य को लेकर सालों से दो पुजारियों के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते आज सुबह मंदिर के गेट पर एक पक्ष के पुजारी ने ताला लगा दिया। इसके चलते मंदिर में देर तक सुबह की आरती और अन्य धार्मिक कार्य शुरू नहीं हो पाए। ताला लगा होने के कारण सुबह देर तक श्रद्धालु भी भगवान शनि देव के दर्शन नहीं कर पाए। दूसरे पक्ष के पुजारी ने इस बात की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी। इस बारे में एस.डी.एम. वीरेन्द्रसिंह दांगी ने बताया कि जैसे ही उन्हें आज सुबह दो पुजारियों के बीच विवाद तथा शनि मंदिर पर ताला लगाने की सूचना मिली उन्होंने तत्काल मौके पर प्रशासन की ओर से पटवारी को भेजा।



पटवारी ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाया। विवाद कर रहे पुजारियों को उन्होंने कहा कि यहां आधिपत्य को लेकर जो पुजारियों के बीच विवाद चल रहा है वह ए.डी.एम. कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों में से किसी भी पक्ष को अगर कोई आपत्ति है तो वे इस तरह शनि मंदिर के द्वार पर ताला नहीं लगा सकते। इसका दोनों को अधिकार नहीं। दोनों कोर्ट में अपना पक्ष रख सकते हैं। इसके बाद पटवारी ने यहां मौजूदा नियुक्त पुजारी को ताला खोलने के आदेश दिए और विवाद शांत कराया। ताला खुलने के बाद यहां शनि मंदिर में सुबह आरती और पूजन शुरू हुआ तथा श्रद्धालुओं के लिए दर्शनों का सिलसिला भी आरंभ हो गया।

Share:

Next Post

पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थी मेडिकल के लिए सुबह अस्पताल पहुँचे

Thu Dec 1 , 2022
छिंदवाड़ा, ग्वालियर, विदिशा, शाजापुर सहित कई जगहों के युवक-युवती शामिल उज्जैन। आज सुबह जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए पुलिसभर्ती में चयनित हुए युवक-युवती मेडिकल कराने आए। इनमें 13 युवतियाँ और 46 लड़के हैं। सभी छिंदवाड़ा सहित आसपास के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल में आज सुबह पुलिस भर्ती में चयनित हुए 59 के लगभग […]