विदेश

तालिबान सरकार का तुगलकी फरमान, शो करते समय महिला एंकर को चेहरा ढकने का आदेश


काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत ने गुरुवार को महिला न्यूज एंकर के लिए नया फरमान जारी किया है। तालिबान ने फरमान जारी कर कहा है कि महिला न्यूज एंकर शो करते समय चेहरा ढककर रखेंगी।

तालिबान सरकार के सूचना और संस्कृतिक मंत्रालय ने इसे अंतिम फैसला बताया है। तालिबान ने सभी महिला न्यूज एंकर को इस आदेश का पालन करने की बात कही है। इससे पहले तालिबान ने महिलाओं की आजादी छिनने वाले कई तुगलकी फरमान जारी किए हैं। जिनमें महिलाओं को अकेल घर से बाहर ना निकलने, आंखों को छोड़कर पूरे शरीर को ढकने और लड़कियों की पढ़ाई पर पाबंदी लगाने जैसे फरमान शामिल हैं।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने सभी मीडिया संस्थानों को यह आदेश भेज दिया है। इस आदेश में महिला मीडियाकर्मी और न्यूज एंकर को चेहरा ढककर आने की बात कही है। अगर कोई महिला मीडियाकर्मी इसका विरोध करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तालिबान के मीडिया संस्थान टोलो न्यूज ने तालिबान के इस आदेश के बारे में जानकारी दी है।

इससे पहले तालिबान प्रमुख हिबतुल्ला अखुंदजादा ने अफगानिस्तान में सार्वजनिक रूप से महिलाओं को बुर्का पहनने का फरमान सुनाया था। काबुल में कार्यक्रम के दौरान तालिबानी अधिकारियों ने इसे जारी किया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को चादोरी यानी सिर से पैर तक बुर्का पहनना चाहिए। ये परंपरागत और सम्मानजनक है।

अफगानिस्तान में तालिबान पोस्टर चिपका कर महिलाओं को घरों में रहने का आदेश भी दे चुका है। सत्ता में आते ही तालिबान ने लड़कियों की पढ़ाई बंद करा दी थी। इसके खिलाफ जब महिलाएं मैदान में उतरीं तो छठी कक्षा तक छात्राओं को स्कूल जाने की इजाजत दी।

Share:

Next Post

पुणे : दो अलग घटनाओं में चार स्कूली बच्चों सहित 8 लोगों की डूबने से मौत, एक लापता, खोजबीन जारी

Fri May 20 , 2022
पुणे । महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले (Pune District) में बीते गुरुवार की शाम को दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से 8 लोगों की मौत (death) हो गई. हालांकि एक लड़की अभी भी लापता है. पहली घटना पुणे के भोर तहसील के भाटघर बांध (Bhatghar Dam) की है, जहां चार लड़कियां डूब गईं और एक […]