क्राइम मध्‍यप्रदेश

मुरैना में महिला सुधार गृह से दो युवती भागीं

मुरैना। महिला सुधार गृह (women’s correctional home) मुरैना में रह रहीं दो नाबालिग लड़कियां (minor girls) मंगलवार को तड़के फरार हो गईं। लड़कियों के भागने की जानकारी तब हुई जब सुबह सुधार गृह का मुख्य द्वार खुला पाया गया। जानकारी लेने पर पता चला कि सुधार गृह से दो लड़कियां गायब हैं। सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि दोपहर बाद लड़कियों के ग्वालियर में होने की जानकारी मिली। जिसके चलते उन्हें ग्वालियर से मुरैना लाने की कार्रवाई की गई।



बताया जाता है कि महिला सुधार गृह में बानमोर एवं अमायन जिला भिण्ड की दो लड़कियां रह रही थीं। दोनों लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है। इनमें से अमायन की लड़की दो माह पूर्व एवं बानमोर की लड़की चार माह पूर्व ही महिला सुधार गृह में लाई गई थी। बताया जाता है कि दोनों ही लड़कियां दुष्कर्म पीडि़ता हैं। परिजन इन्हें अपने साथ रखने तैयार नहीं थे। यही वजह रही कि इन्हें यहां सुधार गृह में लाया गया। मंगलवार को तड़के 3 और 4 बजे के बीच इन लड़कियों को मुख्य द्वार की चाबी मिल गई और वह ताला खोलकर वहां से भाग निकलीं। सुबह जब मुख्य द्वार खुला पाया गया तब लड़कियों की गिनती की गई, तब यह खुलासा हो सका।

जानकारी मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों के भागने संबंधी जानकारी हासिल की। बताया जाता है कि सुधार गृह से भागी लड़कियां ग्वालियर में मिल गईं हैं। इन्हें मुरैना लाने की तैयारी की जा रही है।

Share:

Next Post

30 साल से जेल में बंद है राजीव गांधी का दोषी, सॉलिसिटर जनरल ने माँगा एक हफ्ते का समय

Tue Dec 7 , 2021
सुप्रीम कोर्ट। राजीव गांधी हत्याकांड (Rajiv Gandhi assassination) मामले में आज फिर हुई सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में सुनवाई. सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General) ने कहा कि मामले की सुनवाई टाली जानी चाहिए। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह सुनवाई जनवरी के लिए टालते हैं लेकिन इसके बाद वह नहीं टालेंगे। […]