भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अयोध्या नगर में अलग-अलग एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत

भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रज ढाबा के पास बुधवार रात बाइक सवार युवकों को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं इसी थाना इलाके में एक अन्य युवक की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ब्रज ढाबे के पास से बुधवार रात करीब 8-9 बजे के बीच मिनी ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद किसी ने एंबुलेंस को कॉल किया था। एंबुलेंस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची थी। इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। वहां पूछताछ में मृतक की पहचान दशरथ पिता रामसिंह (40) दांगी कॉलोनी करोंद के रूप में कर ली गई। दशरथ के साथ बाइक पर मौजूद घायल की पहचान राजकुमार के रूप में की गई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों मिनाल रेसीडेंसी में प्राइवेट काम करते थे। मृतक दशरथ माली का काम करता था और घटना के समय वह अपने साथी राजकुमार के साथ घर लौट रहा था। इस बीच ब्रज ढाबे के सामने उनकी बाइक को मिनीट्रक ने टक्कर मार दी।

सरयू सरोवर पार्क के पास हुआ दूसरा हादसा
इसी थाना क्षेत्र में सरयू सरोवर पार्क के पास एक अन्य सड़क हादसे में एंबुलेंस दो युवकों को निजी अस्पताल लेकर पहुंची थी। वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह घायल शिवम यादव पिता कामता प्रसाद यादव (18) दीप मोहनी परिसर, अयोध्या नगर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अरसान की स्थिति नाजुक है। अरसान के बयान नहीं हो सके है। शिवम यादव आपूर्ती बाजार में नौकरी कर लौट रहा था। एसआई संदीप यादव ने बताया कि दोनों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है या फि र वह स्वयं बाइक फिसलने से घायल हुए है इस बात की जांच की जा रही है।

Share:

Next Post

विवाहिता के साथ मोहल्ले के युवक ने की छेडख़ानी

Fri Aug 7 , 2020
श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र की घटना भोपाल। श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके मोहल्ले में रहने वाले शादीशुदा मनचले ने पीछा कर छेड़ा और महिला की मासूम बेटी के हाथ से एक पत्र भी भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के […]