भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दस किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। पिपलानी पुलिस ने दस किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि लेबर कॉलोनी में जुबैर खान और विकास केथवास एक बैग में बड़ी संख्या में गांजा रखे ग्राहक के इंतजार में खड़े हैं। सूचना के बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उनके कब्जे से दो लाख रूपए कीमत का दस किलो गांजा जब्त किया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह गांजे की डिलेवरी देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। दोनों बदमाशों ने पुलिस को आंध्रप्रदेश से गांजा भेपाल लाकर यहां खपाने की बात कही है।

Share:

Next Post

म.प्र.: पश्चिमी विक्षोभ से गिरा पारा, ग्वालियर-दतिया सबसे ठंडे 

Mon Nov 2 , 2020
भोपाल/ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में ठंडक घुलने लगी है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड महसूस होने लगी है। वैसे तो पूरे प्रदेश में ही पारा नीचे गिर रहा है, लेकिन बीते 24 घंटों में दतिया और ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट […]