img-fluid

गांधी जयंती की छुट्टी मनाने निकले दो छात्र हादसे का शिकार, एक की मौत

October 03, 2026

  • दोस्त ने की गलती, समय पर घरवालों को नहीं बताई घटना, बच सकती थी जान

इन्दौर। दोस्त के साथ घूमने के लिए निकले एमबीए छात्र की बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। 21 साल के प्रणव पिता नंदकिशोर निवासी रोबोट चौराहे की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रणव मूल रूप से नसरुल्लागंज का रहने वाला था। वह यहां भाई अमन के साथ रहकर डीएवीवी से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। भाई अमन ने बताया कि कल 2 अक्टूबर की छुट्टी होने के चलते प्रणव सुबह दोस्त के साथ सिमरोल इलाके में घूमने के लिए निकला।


  • बताया जा रहा है कि चोखी ढाणी के आसपास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर गए। प्रणव और उसके दोस्त को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रणव की मौत हो गई, जबकि उसके साथी का इलाज चल रहा है। प्रणव के परिजन का कहना है कि उन्हें घटना के दो घंटे बाद जानकारी दी गई। एमवाय अस्पातल में प्रणव को समय पर इलाज नहीं मिला, नहीं तो उसकी जान बच जाती। सिमरोल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। इस तरह के हादसों में समय पर इलाज नहीं मिलने से कई घरों की खुशियां छिन चुकी हंै।

    Share:

  • उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

    Sat Oct 3 , 2026
    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को (To Students of Uttar Pradesh) छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी (Disbursed Scholarship Funds) । उत्तर प्रदेश के 4,60,559 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को शनिवार को आर्थिक संबल मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved