विदेश

युगाण्‍डा में यूएन की शांति सेना ने की दो लोगों की हत्या, महासचिव गुटेरेस हुए सख्त

अफ्रीकी देश युगांडा (Uganda) में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के द्वारा रविवार को दो लोगों की हत्या के बाद से यहां बहुत बड़ा घमासान मचा हुआ है। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव( UN Secretary General)  एंटोनियो गुटेरेस ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा शर्मनाक है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छुट्टी से घर लौटते समय इस घटना को अंजाम दिया। यूएन के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक वक्तव्य जारी करके कहा है महासचिव इस घटना में हताहत हुए लोगों के लिये बहुत दुखी और हताश हैं। एंटोनियो गुटेरेस ने प्रभावित परिवारों, देश के लोगों और युगांडा की सरकार के साथ अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।



उल्‍लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि और कांगो में यूएन स्थिरता मिशन (MONUSCO) के मुखिया बिन्तोऊ केईटा का कहना है कि शांति सैनिकों ने, सीमा चौकी पर किस परिस्थिति में गोलियां चलाईं, अभी उनके बारे में ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस गम्भीर घटना से दुनिया में गलत संदेश गया है। बिन्तोऊ केईटा ने कहा कि हम इस घटना की घोर निंदा करते हैं और जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Share:

Next Post

LPG Price: कॉमर्शियल सिलेंडर आज से हुआ सस्ता, जानें नए रेट

Mon Aug 1 , 2022
नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) के नए रेट (New Price) आज जारी किए गए हैं। आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ते (cylinder cheap) हो गए हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) द्वारा आज यानी 1 अगस्त को जारी नए रेट के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई है। यह कटौती […]