भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर राष्ट्र ध्वज फहराएं: राज्यपाल

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों का आहवान किया है कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में राष्ट्र ध्वज फहराएँ। उन्होंने कहा कि देश है तभी समाज और व्यक्ति का अस्तित्व है। हर व्यक्ति का यह परम कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की मज़बूती में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें जिससे भारत माँ को कष्ट पहुँचे। उन्होंने कहा कि ली गई शपथ का हमेशा आचरण में पालन करना पदाधिकारियों का परम कर्तव्य है। राज्यपाल पटेल हिन्दी भवन में मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।


पटेल ने भारत को जगत गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए सभी को संकल्पित होकर एकजुट प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्प शक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि जब अमेरिका द्वारा उनको वीजा नहीं दिया गया तब उन्होंने गुजरात मॉडल को विकास का आदर्श बनाने एकजुट होकर कार्य करने का आहवान किया था। उन्होंने कहा था कि जो मना कर रहे हैं, वह खुद उन्हें आमंत्रित करेंगे। उन्होंने जो कहा, वही हुआ। पटेल ने कहा कि समृद्ध और प्रबुद्ध वर्ग का प्रतिनिधि होने के कारण देश और प्रदेश के विकास में अग्रवाल समाज का दायित्व और भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शरीर के एक अंग की कमजोरी पूरे शरीर को अस्वस्थ करती है। उसी तरह यदि कोई परिवार एवं समुदाय, वंचित और पिछड़ा हो तो वह देश, समाज को कमजोर बनाता है। जो सक्षम और समर्थ है, उनका दायित्व है कि वह गरीब,पिछड़े और वंचित वर्गों के विकास की जिम्मेदारी ग्रहण कर

Share:

Next Post

राजधानी की सड़कों को दुरस्त करने PWD ने उतारे इंजीनियर

Mon Jul 25 , 2022
प्रत्येक सड़क के लिए पृथक-पृथक नोडल अधिकारी नियुक्त भोपाल। बारिश में उखड़ चुकी राजधानी की सड़कों को दुरस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग आज से अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान में विभाग ने इंजीनियरों को सड़कों पर उतारा है। हर सड़क के लिए एक इंजीनियर को जिम्मेदारी सौंपी है। अभियान के प्रभावी […]