बड़ी खबर राजनीति

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बोले- लखीमपुर घटना में अराजक तत्वों का हाथ

लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Union Minister of State for Home Ajay Mishra Teni) ने लखीमपुर खीरी की घटना (Lakhimpur Kheri incident) में अराजक तत्वों का हाथ बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में उनके बेटे पर लग रहे आरोप निराधार हैं, वह घटना स्थल पर मौजूद ही नहीं था।


अजय मिश्र ने बताया कि रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जिले में कार्यक्रम था। वह खुद उप मुख्यमंत्री के साथ थे और उनका बेटा आशीष कार्यक्रम की व्यवस्था में था। उन्होंने बताया कि कुछ गाड़ियां उप मुख्यमंत्री की आगवानी में जा रही थीं, उसी समय किसानों के बीच छिपे अराजक तत्वों ने गाड़ियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे एक वाहन का संतुलन गड़बड़ा गया और वह पलट गई। इससे चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि तीनों मृतकों में दो की पहचान गाड़ी चालक हरिओम मिश्र (33) और भाजपा बूथ अध्यक्ष शुभम मिश्र (21) के रूप में हुई है।

अजय मिश्र ने कहा कि किसान लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच अराजक तत्व शामिल हो गये और उन्होंने इस बवाल को अंजाम दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बवाल में शामिल अराजक तत्वों को चिन्हित करके उनके खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्र में अब तक लगे वैक्सीन के 6.39 करोड़ डोज

Mon Oct 4 , 2021
भोपाल। प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन के 6 करोड़ 39 लाख 71 हजार 282 डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें 4 करोड़ 86 लाख 20 हजार 431 नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज और एक करोड़ 53 लाख 50 हजार 851 नागरिकों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। वैक्सीन की प्रथम डोज […]