उत्तर प्रदेश देश मनोरंजन

UP के बांदा में अनोखी शादी, 75 वर्षीय दूल्‍हा को दुल्‍हन ने किया इंकार

बांदा (baanda)। उत्‍तर प्रदेश के बांदा (Banda, Uttar Pradesh) से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर 75 वर्ष के बुजुर्ग की शादी के लिए धूमधाम से बारात निकाली गई। इसी बीच दूल्हे के पास एक कॉल आई जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। आचानक दुल्हन का कॉल आता है और उन्होनें बारात लाने से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद सभी बाराती सन्न और दंग रह गए।



दरअसल, ये दिलचस्प मामला नरैनी तहसील के रिसौरा गांव का है। यहां रहने वाले बुजुर्ग की रविवार को शाम गाजे-बाजे के साथ बारात ले जाने की तैयारी हुई। गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गए। जिसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ सभी रसमें संपन्न हुई। बारात ले जाने से पहले दूल्हे ने पगड़ी पहनकर मंदिर पहुंच कर भगवान की पूजा अर्चना भी की। गांव के सौकड़ों लोग के साथ बारात जा रही थी। ढोल-नगाड़ों पर ग्रामिणों ने जमकर डांस किया। चारों ओर खुशियों का माहौल था। बारात के जाने से पहले कुल देवी का पुजन व कार्यक्रम भी हो गया था।

सब ठीक चल रहा था तभी अचानक दूल्हे ने सभी को चौंका दिया। बुजुर्ग दुल्हे की दुल्हन ने कॉल करके बरात लाने से मना कर दिया। ये सुनकर लोग परेशान हो गए और कुछ देर बाद ही अपने-अपने घर लौट चले। अब ये घटना आसपास के इलाको में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बुजुर्ग ने बताया कि 20 वर्ष पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से ही वे अकेले थे। पिछले साल महोबा में उनकी मुलाकत एक महिला से हुई थी, जिससे उनकी शादी तय हुई। दुल्हन ने किसी कारण मना कर दिया। लेकिन बाद में कुछ लोगों को लेकर जाएंगे और शादी करेंगे।

Share:

Next Post

रिसर्च में खुलासा: पानी के बिना भी जिंदा रह सकते है डेंगु का मच्छर

Fri Oct 27 , 2023
कानपुर (Kanpur)। सालों तक हमें यह बताया गया कि डेंगू का मच्छर पानी में पनप सकता है, इसलिए कहीं भी पानी जमा नहीं होने देना चाहिए. क्योंकि इससे मच्छर पैदा होते हैं और आपको डेंग्यू (dengue) हो सकता है. हालांकि अब इस रिसर्च में आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों ने इनस्टेम बेंगलुरु की मदद से यह […]