ब्‍लॉगर

योगी सरकार के बेमिसाल छह साल

– डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

योगी सरकार ने अपने छह वर्ष पूरे किए। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड योगी आदित्यनाथ के नाम हुआ। उनकी सरकार ने पिछले कार्यकाल में ही विकास के अनेक कीर्तिमान बना दिए थे। विकास के अनुकूल माहौल बनाने के कारण उत्तर प्रदेश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। पचास से अधिक योजनाओं के क्रियान्वयन में यूपी नंबर वन हो गया था। पिछली कई सरकारों को योगी ने अपने एक ही कार्यकाल में बहुत पीछे छोड़ दिया था। दूसरे कार्यकाल की शुरुआत भी नए मंसूबों के साथ हुई थी। लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता से किये गये पूरे किए जा रहे हैं।

प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का रास्ता बना दिया है। यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। छह वर्ष पहले इसे बीमारू प्रदेश माना जाता था। निवेशकों की उत्तर प्रदेश में कोई दिलचस्पी नहीं थी। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। आज उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सर्वाधिक आकर्षक हो गया है। योगी आदित्यनाथ ने सरकार के साथ व्यवस्था में बदलाव का संकल्प लिया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही। बुलडोजर माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का प्रतीक बन गया। माफिया के खिलाफ सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति है।


एक जनपद, एक उत्पाद योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश में की गयी थी, आज प्रदेश के सभी जनपदों का एक यूनिक प्रोडक्ट है। ओडीओपी योजना ने प्रदेश के निर्यात को दोगुने से अधिक किया है। आज उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट का हब बन रहा है। राज्य को डिफेंस काॅरिडोर भी दिया गया है। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल तथा झांसी में भारत डायनामिक्स यूनिट लग रही है। कानपुर में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग काॅरिडोर में अच्छा निवेश आ रहा है। लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता से किये गये पूरे किए जा रहे हैं। एक सौ तीस वायदों में से एक सौ दस को इस बजट में समाहित किया गया है। 64 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि लोक कल्याण संकल्प पत्र में घोषित संकल्पों के लिए समर्पित है।

यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। इसी का परिणाम है कि यूपी में प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी से अधिक पहुंच गई है। नए भारत के नए यूपी के रूप में उभारने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश को नम्बर वन बनाने का संकल्प लिया गया है। राष्ट्रीय पटल पर एक नया सक्षम और समर्थ उत्तर प्रदेश उभर कर आया है। विगत छह वर्षां में प्रदेश के बजट में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है। इस दौरान प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुने से अधिक हुई तथा जीडीपी में भी दोगुने से अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान प्रदेश में बजट के दायरे को बढ़ाया गया है। राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए सभी सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

यूपी सर्वाधिक एक्सप्रेस वे वाला प्रदेश बन गया है। इसके साथ ही सड़कों के निर्माण और इनके किनारे पर औद्योगिक गलियारा बनाने का भी अभूतपूर्व कार्य हुआ है। ”आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करके यहां के औद्योगिक विकास के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है। औद्योगिक विकास के लिए सभी जरूरी संसाधन प्रदेश में उपलब्ध हैं। छह वर्ष पहले तक पूर्वांचल पर पिछड़ेपन का दाग था। यहां के मासूम बच्चे इंसेफेलाइटिस का दंश झेलने को विवश थे। भाजपा सरकार बनने के बाद इसे शीर्ष प्राथमिकता दी गई और नियोजित प्रयासों से आज इंसेफेलाइटिस उन्मूलन का प्रयास सफल हो रहा है।

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की योजनाओं पर कार्य हो रहा है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा संचालित है। राज्य सरकार रामायण सर्किट और बुद्ध सर्किट का विकास करा रही है। इससे यह पूरा क्षेत्र पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर प्रमुखता से अंकित होगा। योगी सरकार की निवेश फ्रेंडली नीतियों का सकारात्मक परीणाम मिल रहा है। राजनैतिक स्थायित्व और गुड गवर्नेंस के नए दौर का सृजन हुआ है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यूपी गुड गवर्नेंस, अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार, सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र, निवेश फ्रेंडली नीतियों के साथ ईज आफ डूइंग में अग्रणी राज्य है।

देश की कुल कृषि योग्य भूमि का ग्यारह प्रतिशत राज्य में है, लेकिन इस भूमि से हम देश के बीस प्रतिशत खाद्यान्न का उत्पादन करते हैं। उत्तर प्रदेश गेहूं, आलू, मटर, आम, आंवला, दुग्ध उत्पादन तथा गन्ना उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत प्रदेश के पौने दो करोड़ परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गये हैं। इसमें भी प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। एक्सप्रेस-वे, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना तथा प्रदेश के श्रमिकों/स्ट्रीट वेण्डर्स को भरण-पोषण भत्ता देने में प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है।

(लेखक स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं।)

Share:

Next Post

शूटिंगः भारत की सिफ्ट कौर समरा ने जीता अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक

Mon Mar 27 , 2023
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में चल रहे आईएसएसएफ़ विश्व कप (ISSF World Cup) के आख़िरी दिन रविवार को भारत की सिफ्ट कौर समरा (Sift Kaur Samra) ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक (First individual World Cup medal) जीता। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भारत सात पदकों के साथ अंक […]