देश राजनीति

यूपी BJP को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष! भूपेन्द्र चौधरी का नाम आया सामने

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ सरकार (yogi adityanath government) में मंत्री भूपेंद्र चौधरी (Minister Bhupendra Choudhary) को यूपी भाजपा का प्रमुख बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट नेता भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार देर शाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) से मुलाकात की है। वह चौधरी स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे, जिन्हें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनाया गया है।


योगी आदित्यनाथ खुद पूर्वी उत्तर प्रदेश से नाता रखते हैं। ऐसे में पश्चिमी यूपी से प्रदेश अध्यश्र देकर बीजेपी राज्य में एक क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बीजेपी को पूरे राज्य में पिछड़े वोट बैंक को साधने में मदद मिलेगी। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी भी माना जाता है। उन्हें बुधवार को आनन-फानन में आजमगढ़ से दिल्ली बुलाया गया।

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में 80 में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के सामने उसे पश्चिमी यूपी में झटका लगा था। भाजपा को यूपी में जिन 16 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा उनमें से सात सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की थी। उस चुनाव में बीजेपी मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटें हार गई। साथ ही सहारनपुर सीट भी गंवानी पड़ी थी।

2024 की तैयारी में बीजेपी
बीजेपी 2024 के लोकसभा की तैयारी में अभी से जुट गई है। ऐसे में पश्चिमी यूपी से किसी जाट नेता को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर 2014 के नतीजे को दोहराने की कोशिश में जुटी है।

Share:

Next Post

तय वक्त पर होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, राहुल गांधी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं?

Thu Aug 25 , 2022
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद (congress president post) का चुनाव तय वक्त पर होगा। कांग्रेस कार्यसमिति की रविवार को होने वाली बैठक के बाद चुनाव तिथियों का ऐलान (election dates announced) कर दिया जाएगा। पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े से बड़े नेता तक सभी चाहते हैं कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) […]