भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

यूपी के CM Yogi Adityanath ने पीतांबरा पीठ में किए दर्शन

भोपाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दतिया में पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भ गृह में जाकर विशेष पूजा अर्चना की, साथ ही वन खंडेश्वर महादेव की पिंडी व नंदी का जलाभिषेक भी किया। उनके साथ भारी सुरक्षा बल तैनात रहा, इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। इसी के साथ लगभग साढ़े 8 बजे सड़क मार्ग से होते हुए, पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगभग 10 मिनट तक गर्भ गृह में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पीतांबरा मंदिर परिसर स्थित वन खंडेश्वर महादेव का भी जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिर से बाहर आने पर मीडिया से दूरी बनाए रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीतांबरा पीठ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तब स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर के बाहर जय श्रीराम के जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया।

Share:

Next Post

सिवनी में आदिवासियों की हत्या पर राजनीति गरमाई

Mon May 9 , 2022
हत्यारोपियों के परिजनों ने रोका भाजपा जांच दल का काफिला सीबीआई जांच की मांग, पुलिस कस्टमी में मौत के लगाए आरोप भोपाल। सिवनी जिले के आदिवासी विकासखंड कुरई के सिमरिया गांव में दो आदिवासियों की हत्या के मामले में प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। रविवार को भाजपा समेत अन्य दलों के नेता पीडि़त स्वजन […]