आचंलिक

देर रात श्रीजी अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर और कर्मचारियों से मारपीट

नागदा। बुधवार रात करीब 10 बजे श्रीजी अस्पताल में जमकर हंगामा और मारपीट की गई। कुछ लोगों ने श्रीजी अस्पताल संचालक डॉ. अनिल दुबे के साथ-साथ महिला और पुरुष स्टाफ कर्मचारियों से भी मारपीट की। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी घटना कैद हुई है। घटना की सूचना के बाद मंडी पुलिस भी मौके पर पहुँची और चिकित्सक की शिकायत पर मंडी पुलिस ने भाजयुमो नेता सहित 6 पर नामजद व अन्य में प्रकरण दर्ज किया है। डॉ. अनिल दुबे ने बताया कि दुर्घटना में घायल को लेकर युवा अस्पताल पहुँचे जिसमें घायल के होंठ में चोट थी। उसका प्राथमिक उपचार कर उसे पुलिस को सूचना देने और अन्य अस्पताल ले जाने को कहा था लेकिन लोग यही इलाज करने को लेकर हंगामा करने लगे।


भीड़ में मौजूद लोगों ने उनसे तथा स्टाफ के गोविंद राठौर, महिला कर्मचारी टीना पडियार के साथ मारपीट की। मेडिकल स्टोर के राजेश पंवार, ममता बैरागी से भी मारपीट की। कर्मचारियों ने बताया कि हमला करने वाले शराब के नशे में थे। पुलिस ने डॉ. दुबे की शिकायत पर 6 नामजद सहित अन्य पर प्रकरण दर्ज किया है जिसमें भाजयुमो नेता किल्कीपुरा निवासी त्रिलोक प्रजापत, भोला प्रजापत, सावन प्रजापत, हरीश वर्मा, जूना नागदा निवासी राहुल माहेश्वरी, घनश्याम प्रजापत सहित अन्य पर धारा 458, 323, 294, 506, 34 में प्रकरण दर्ज किया।

खामरिया में श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ
नागदा। ग्राम खामरिया में श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार से हुआ। श्रीराम मित्र मंडल द्वारा आयोजित महायज्ञ शुभारंभ पर गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। यज्ञाचार्य पं. निलेश व्यास, पं. मांगीलाल पाठक द्वार वेदमंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है।

Share:

Next Post

भाजपा में अंतर्कलह के चलते नए प्रयोग की तैयारी

Thu May 25 , 2023
वर्तमान एक दर्जन दावेदार होंगे निराश-संघ से जुड़ा व्यक्ति सम्भालेगा मैदान नागदा (प्रफुल्ल शुक्ला)। नागदा-खाचरौद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवारी को लेकर चल रही घमासान के बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यदि यह जानकारी सही होती है तो वर्तमान में भाजपा के करीब एक दर्जन भावी उम्मीदवार जो अपना टिकिट […]