मनोरंजन

उर्वशी रौतेला ने बर्थडे पर काटा 24 कैरेट ‘गोल्ड का केक’

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने 25 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने रैपर हनी सिंह (Rapper Honey Singh) के साथ अपनी केक कटिंग सेरेमनी की जिसमें उन्होंने 24 कैरेट सोने का केक काटा। दरअसल उर्वशी रौतेला को यह केक रैपर हनी सिंह ने ही गिफ्ट किया है। इस केक की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उर्वशी रौतेला की तारीफों की पुल बांधते हुए हनी सिंह ने कहा कि वह वास्वत में दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हैं और इसीलिए मैंने उन्हें ‘लव डोज’ के लिए साइन किया था। मालूम हो कि लव डोज हनी सिंह के कुछ सबसे हिट हुए रैप्स में शुमार है।



हनी सिंह ने बांधे उर्वशी की तारीफों के पुल
हनी सिंह ने अपनी दोस्त उर्वशी रौतेला के बारे में कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस को करियर में ग्रो करते हुए देखा है और यही वजह है कि वो आज एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। हनी सिंह ने कहा कि उर्वशी जैसी ग्लोबल स्टार सही मायने में शाही व्यवहार की हकदार है और इसीलिए मैंने उनके लिए 3 करोड़ रुपये का यह स्पेशल केक लाने का फैसला किया। हनी सिंह ने कहा कि वह आगे भी उर्वशी के साथ काम करना चाहेंगे और यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।

उर्वशी रौतेला की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
हनी सिंह ने कहा, “वह सबसे अच्छी हैं।” उर्वशी रौतेला को भी हनी सिंह का दिया यह गिफ्ट इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल फोटो पर लगाया है। उर्वशी रौतेला ने इस केक के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए हैं। एक्ट्रेस ने केक के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “लव डोज 2 के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन। 24 कैरेट का गोल्ड केक।” एक्ट्रेस की तस्वीरों पर लोगों ने भी मजेदार कमेंट किए हैं।

Share:

Next Post

एक जो है देश भक्ति के लिए जीते है, दूसरी और अपने परिवार के...शाह ने किया गठबंधन की तुलना कौरव-पांडवों से

Mon Feb 26 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने विपक्षी दलों के गठबंधन(alliance of opposition parties) की तुलना कौरवों से करते हुए रविवार को कहा कि देश को दो खेमों (two camps)में से एक को चुनना है। एक भाजपा है जो देशभक्तों (patriots who are BJP)के समूह की तरह खड़ी है, जबकि […]