img-fluid

कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से एआई का उपयोग बढ़ रहा है – केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

February 17, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा कि कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में (In Agriculture and Health Sectors) तेजी से एआई का उपयोग बढ़ रहा है (Use of AI is increasing rapidly) ।


  • दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा कि भारत आने वाले समय में हेल्थकेयर में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिसमें दुनिया को दिखाया जाएगा कि कैसे एआई का उपयोग करके पूरे हेल्थकेयर इकोसिस्टम को बदला जा सकता  है।

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण पर केंद्रित है और समिट में हमारा फोकस है कि कैसे एआई को बड़ी आबादी के फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि इस समिट को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है और वह एआई के जरिए नए-नए समाधान विकसित कर रहे हैं। विदेशों आने वाले लीडर्स को लेकर पूछे गए सवाल पर वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की जो पहचान बनी है, यह उसी का परिणाम है कि दुनियाभर के लीडर्स एआई पर बातचीत के लिए भारत आ रहे हैं, साथ ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा एआई समिट बताया।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से एआई का उपयोग बढ़ रहा है। भारत आने वाले समय में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिसमें दुनिया को दिखाया जाएगा कि कैसे एआई का उपयोग करके पूरे हेल्थकेयर इकोसिस्टम को बदला जा सकता है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय युवा टेक्नोलॉजी में दक्ष हैं और उनको अपनी शक्ति का उपयोग एआई के जरिए दुनिया की बड़ी समस्याएं सुलझाने में लगाना चाहिए। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 शुक्रवार तक चलेगा और इसमें देश, दुनिया के सैकड़ों एक्सपर्ट्स और लीडर्स शामिल हो रहे हैं।

    Share:

  • MP भाजपा के दिग्गज नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कांग्रेस में शामिल

    Tue Feb 17 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता और प्रख्यात कवि सत्यनारायण सत्तन (Satyanarayan Sattan) की बेटी कनु प्रिया (Kanu Priya) कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक (Mukesh Nayak) और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस का दामन थामने के बाद उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved