भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

MP में साल के अंत तक सभी को Vaccine

  • सीएम ने प्रदेश के लिए हर महीने 1 करोड़ वैक्सीन मांगी
  • कृषि मंत्री तोमर से मूंग-उड़द खरीदी का दायरा बढ़ाने का अनुरोध

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने 3 केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, नरेंद्र सिंह तोमर और अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। शिवराज सिंह ने मांडविया से मप्र के लिए हर महीने 1 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से प्रदेश के लिए सरकारी खरीदी में मूंग और उड़द का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने मांडविया से मिलकर कोविड वैक्सीन की डोज की उपलब्धता बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मप्र के सभी 18 साल से अधिक आयु के 5.5 करोड़ लोगों को सितंबर 2021 के अंत तक वैक्सीन की प्रथम डोज और साल के अंत तक सभी लोगों को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

3 करोड़ 4 लाख डोज लगाए गए
प्रदेश में अब तक 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कुल 3 करोड़ 4 लाख डोज लगाए जा चुके हैं, जिसमें 2 करोड़ 54 लाख लोगों को पहला डोज लग चुका है। सरकार ने अगले दो माह में 2 करोड़ लोगों को पहला डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार मप्र के लिए डोज की आपूर्ति को तेजी से पूरा करेगी। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया रसायन एवं उर्वरक मंत्री भी हैं। मुख्यमंत्री ने अगस्त, के लिए यूरिया 3.55 लाख टन और डीएपी 2.39 लाख टन का आवंटन जारी कराए जाने का अनुरोध किया है।

उड़द खरीदी का दायरा बढ़ाने का किया अनुरोध
मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलकर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के उपार्जन के लक्ष्य बढ़ाने के संबंध में अनुरोध किया है। एक महीने में शिवराज सिंह चौहान ने दूसरी बार दिल्ली जाकर केंद्रीय कृषि मंत्री से बात की है। केंद्र ने 1 लाख 34 हजार टन मंगू खरीदने का लक्ष्य रखा है। जबकि अब तक 99 हजार टन का उपार्जन सरकार कर चुकी है। शिवराज ने इस लक्ष्य को बढ़ाने का अनुरोध तोमर से किया है। इसके साथ ही किसानों से संबंधित दूसरे मुद्दों पर भी मंत्री से बात की है।

खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मांगी मदद
मुख्यमंत्री ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर खेलो इंडिया-2022 के मद्देनजर मप्र में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्रीय सहायता मांगी है। मप्र के 23 स्थलों में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजे थे। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भेजे गए 56.93 करोड़ रुपए के 6 प्रस्तावों के लिए राशि स्वीकृत करने का अनुरोध खेल मंत्री से किया है।

Share:

Next Post

Raakhi के बाजार में उठाव, ग्रामीण तहसीलों के व्यापारियों ने शुरू की खरीदी

Fri Jul 30 , 2021
उज्जैन के थोक बाजार से मालवा-निमाड़ के जिलों के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान तक जाती हैैं राखियाँ उज्जैन। कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के बाद आ रहे राखी के त्योहार को लेकर बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई है। शहर के थोक बाजार से बड़ी संख्या में बाहर के व्यापारी खरीदारी करने आते […]