देश मनोरंजन

वनिता शर्मा का आरोप, तुनिशा की मौत के लिए शीजान, उसकी मां और बहन जिम्मेदार

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (TV actress Tunisha Sharma) की मां वनिता शर्मा (Mother Vanita Sharma) ने संगीन आरोप लगाया कि तुनिशा (Tunisha Sharma) की मौत के लिए शीजान, उनकी मां और बहन जिम्मेदार है। वनिता शर्मा ने आशंका जतायी कि उनकी बेटी की इन लोगों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की होगी। उन्होंने इस मामले की गहन छानबीन कर असलियत का पता लगाने और आरोपितों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है।



वनिता शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि उनकी बेटी मजबूत दिल की थी, वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती। जीशान की मां और बहन तुनिशा को जबरन दरगाह में ले जाते थे और उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तुनिशा को प्रताडि़त किया जा रहा था। यहां तक कि शीजान की मां ने तुनिशा को कुत्ते की देखभाल के लिए मजबूर किया। शीजान ने उनकी बेटी तुनिशा से शादी का वादा किया था, लेकिन इसके बाद भी उसका अन्य लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था। एक बार तुनिशा ने शीजान के मोबाइल फोन पर अन्य लड़कियों के फोन चैट पढ़ लिए थे, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

शर्मा ने कहा कि अगर शीजान का अन्य लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था तो उसने तुनिशा को क्यों फंसाया। जिस दिन तुनिशा ने आत्महत्या की, उस समय शीजान वहीं उपस्थित था और उसी ने तुनिशा को मौके से बाहर निकाला था। वनिता शर्मा ने कहा कि यह सब जिस तरीके से हुआ, उससे उन्हें लग रहा है कि तुनिशा ने आत्महत्या नहीं की ,बल्कि उसकी हत्या की गई है। इसकी जांच की जानी चाहिए। एजेंसी/हिस

Share:

Next Post

बजट में सोने के आयात शुल्क में हो सकती है कटौती, वाणिज्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से की सिफारिश

Sat Dec 31 , 2022
नई दिल्ली। इस बार के बजट में सोने के आयात शुल्क में कटौती हो सकती है। इससे जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र के निर्यात और विनिर्माण को बढ़ावा मिल सकता है। वाणिज्य मंत्रालय ने इसकी सिफारिश वित्त मंत्रालय से की है। इस साल जुलाई में लगातार बढ़ रहे चालू खाता घाटा और सोने के आयात पर […]