मध्‍यप्रदेश राजनीति

जयवर्धन सिंह पर VD शर्मा का पलटवार, कहा- पहले अपना घर संभालें, हमारे यहां…

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल (Election atmosphere in Madhya Pradesh) गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगी है। मुरैना (morena) में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बीजेपी में गुटबाजी को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जयवर्धन सिंह पहले अपना घर संभालें, हमारे यहां कोई गुटबाजी नहीं।

बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार देर रात ग्वालियर पहुंचे थे और उसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान और उन्होंने और रोड शो किया। उसके बाद ग्वालियर पहुंचे। कटनी के लिए आज रवाना हो गए। उन्होंने दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बारे में कहा कि कांग्रेस में सब ठीक नहीं है। जयवर्धन पहले अपना घर संभाल लें फिर दूसरों की बात करें। भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है।


शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कमलनाथ को नॉनसेंस पॉलीटिशियन नॉनसेंस पार्टी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उन पर निशाना साधा और कमलनाथ के नगरीय निकाय चुनावों में मतदान न करने पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा जो व्यक्ति लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा नहीं लेता उसे जनता से वोट मांगने का भी अधिकार नहीं है। कमलनाथ नगरीय निकाय चुनावों को बेहद छोटा समझते हैं, जबकि बीजेपी के लिए कोई चुनाव छोटा या बड़ा नहीं है।

Share:

Next Post

KBC 14 में खिलाड़ियों को मिलने वाली है एक बड़ी सौगात, जानिए क्या हुए बदलाव

Mon Jul 11 , 2022
नई दिल्ली: कौन बनेगा करोड़पति की साल 2000 में शुरुआत हुई थी और अब 22 सालों से लगातार ये शो दर्शकों का ना सिर्फ ज्ञान बढ़ा रहा है बल्कि उनके सपनों को भी साकार करने में अहम भूमिका निभा रहा है.वहीं अब कौन बनेगा करोड़पति (kaun Banega Crorepati) का भी ऐलान कर दिया गया है […]