भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शादियों के आते ही सब्जियां हुई महंगी

भोपाल। इन दिनों आम आदमी के भोजन की थाली से हरी सब्जी फिर दूर होते दिखाई दे रही है। शादी के सीजन में किचन का बजट बिगड़ता दिखाई दे रहा है। थोक मंडी की तुलना में खैरची सब्जियों के दाम में उछाल देखा गया। देवउठनी ग्यारस के बाद सभी जगह शादियों का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते अब सब्जियों में तेजी आना शुरू हुई है। जहां एक ओर 2 वर्षों से कोरोना के चलते शादी, वो लगन सराय पर रोक से लगी हुई थी, लेकिन इस बार मुहूर्त अच्छे होने के कारण सभी जगह अब बाजारों में सब्जी के भाव में तेजी दिख रही है।


करोंद मंडी में टमाटर 1000 से 1300 प्रति कैरेट तक बिका है। वहीं, बात की जाए मटर की तो 160 रूपए प्रति किलो थोक भाव में यह बिक रहा है। प्रदेश में इस वर्ष ठंड ने भी जल्दी आमद दे दी और पारा धीरे-धीरे गिरते जा रहा है, इस कारण से कई सब्जियां प्रदेश के बाहर से इंदौर आ रहीं हैंं। टमाटर महाराष्ट्र से तो मटर शिमला से इंदौर पहुंच रहा है। जहां एक और सब्जी के दामों में तेजी आई है, लेकिन थोक व्यापारियों यह कहना है कि 2 वर्षों से जिस तरह से सब्जी मंडियां बंद सी हैं और व्यापार में मंदी आ गई है, इन शादियों के सीजन से कुछ उम्मीद है। 2 वर्षों में आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है। इस वर्ष होने वाली शादी और लगन-सराय से कुछ सब्जी व्यापारियों को भी राहत की उम्मीद है

Share:

Next Post

45 लाख टन से अधिक धान खरीदेगी मप्र सरकार

Thu Nov 18 , 2021
29 नवंबर से प्रदेश में होगी खरीदी, नौ लाख से ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया भोपाल। मप्र में 29 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी होगी। इस बार प्रदेश में धान की बंपर पैदावार होने की संभावना है। क्योंकि किसानों ने 35 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में धान […]