जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर रहते हैं शुक्र देव मेहरबान, दांपत्य जीवन रहता है सुखमय

नई दिल्ली। जिस तरह ज्योतिषशास्त्र में राशियों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव की जानकारी प्राप्त हो जाती है। ठीक उसी तरह अंकशास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके भविष्य और स्वभाव की जानकारी प्राप्त हो जाती है। किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। हर मूलांक का स्वामी ग्रह होता है। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस मूलांक वालों पर शुक्र ग्रह का पूरा प्रभाव रहता है। शुक्र को भौतिक सुख, संपन्नता, कला शोहरत, भोग विलासिता, सौन्दर्य, काम वासना और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहती है।

  1. इन तारीखों पर जन्मे लोग धनवान होते हैं। इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
  2. ये लोग खूबसूरत होते हैं।
  3. ये लोग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।
  4. ये लोग जीवन में सभी तरह के सुखों का अनुभव करते हैं।
  5. ये लोग दूसरों के प्रति आकर्षित भी बहुत जल्दी हो जाते हैं।
  6. इन लोगों को किसी से भी दोस्ती करने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
  7. ये लोग बोलने में माहिर होते हैं।
  8. इन लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।
  9. ये लोग जीवनसाथी का पूरा ध्यान रखते हैं।
  10. ये लोग जीवनसाथी की खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
  11. ये लोग धन- खर्च भी अधिक करते हैं।
Share:

Next Post

ये राशि वाले नहीं रखते हैं किसी से कोई मतलब, होते हैं विनम्र और सीधे

Sun Jul 4 , 2021
नई दिल्ली। कुछ लोग काफी तेज होते हैं तो कुछ लोग सीधे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के राशि पर उसका स्वभाव निर्भर करता है। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। इन राशियों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। हर राशि का स्वभाव अलग होता है। […]