टेक्‍नोलॉजी देश

bullet train का देश में पहला टर्मिनल बनकर तैयार, वीडियो जारी

अहमदाबाद (Ahmedabad)। भारतीयों को बुलेट ट्रेन (Bullet train for Indians) की रफ्तार का मजा लेने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) की तरफ से आए अपडेट से इसके संकेत मिलने लगे हैं। एक वीडियो के जरिए उन्होंने देश के पहले बुलेट ट्रेन टर्मिनल (bullet train) की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर शेयर टर्मिनल के वीडियो में संस्कृति और आधुनिकता का मिश्रण साफ नजर आ रहा है। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को साल 2022-2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

रेल मंत्री वैष्णव ने साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का वीडियो जारी किया है। करीब 43 सेकंड के इस वीडियो में टर्मिनल में शामिल कई सुविधाओं और आधुनिकता को दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, ‘भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए टर्मिनल।’ खास बात है कि भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर पहल साल 2017 में की गई थी।




रेल मंत्रालय की तरफ से साल 2017 में जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद स्टेशनों को जोड़ेगी। सरकार ने बताया था, ‘साबरमती और मुंबई (508 किमी) के मध्‍य रेल पटरी जमीन के ऊपर स्‍तंभों पर आधारित होगी। इसमें 12 स्‍टेशन होंगे। अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि संचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।’


जापान सरकार कर रही है मदद
रेल मंत्रालय ने बताया था, ‘एक तेज ट्रेन के लिए मुंबई से साबरमती के बीच यात्रा अवधि 2.07 घंटे होगी। रास्‍ते में पड़ने वाले सभी स्‍टेशनों पर रूकने वाली ट्रेन के लिए यह अवधि 2.58 घंटे होगी। परियोजना की अनुमानित लागत – 1,08,000 करोड़ रूपये। कुल परियोजना लागत की 81 प्रतिशत राशि जापान सरकार द्वारा ऋण के रूप में उपलब्‍ध कराई गई है। 0.1 प्रतिशत ब्‍याज दर वाला यह ऋण 15 वर्षों की अनुग्रह अवधि के साथ 50 वर्षों में देय है।’

खास बात है कि भारत सरकार हाई स्पीड रेल यानी HSR की योजना बना रही है। इसके तहत 6 अतिरिक्त कॉरिडोर को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इनमें दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से अहमदाबाद, मुंबई से नागपुर, मुंबई से हैदराबाद, चेन्नई से मैसूर और दिल्ली से अमृतसर शामिल है।

Share:

Next Post

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पटवारी भी शामिल

Fri Dec 8 , 2023
कौन लेगा कमलनाथ की जगह, दिल्ली दरबार के माध्यम से इंदौर से पटवारी का नाम भी इंदौर (Indore)। भाजपा एक ओर मुख्यमंत्री के नाम का चेहरा तय कर रही है तो कांग्रेस अब प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे पर मंथन करने में लग गई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश को कमलनाथ की […]