विदेश

Video Viral: पुतिन ने भारत को लेकर क्रेमलिन के अधिकारी को कड़ी फटकार

मास्‍को (Moscow)। रूस-युक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के चलते एक तरफ जहां दुनिया के कई देश रूस (Russia-) को अलग-थलग कर प्रतिबंध लगा रहे हैं तो वहीं भारत-रूस (Russia-Ukraine War)  के रिश्‍ते अभी वैसे हैं जैसे पहले थे। इन्‍हीं रिश्‍तों के चलते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने रूस को अच्छा देश न कहने पर क्रेमलिन (Kremlin) के एक अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें पुतिन अधिकारी को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं। पुतिन ने कहा- रूस दुनिया का सबसे अच्छा देश है। मुझे लगता है कि आप गलत बोल गए हैं।



पुतिन की फटकार सुनने के बाद अधिकारी काफी शर्मिंदा हो गए। दरअसल, उन्होंने बैठक के दौरान कहा था कि दुनिया में अन्य राष्ट्र हैं, जो सर्वश्रेष्ठ हैं। यह अधिकारी कोई और नहीं, क्रेमलिन की एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स (एएसआई) के प्रमुख, आधिकारिक रॉबर्ट उराजोव थे।


पुतिन और क्रेमलिन के अधिकारी के बीच हुई बातचीत का यह वीडियो यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको द्वारा साझा किया गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब पुतिन रूसी कंपनियों के लिए एक मजबूत घरेलू बाजार स्थापित करने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

बैठक के दौरान, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण रूस में कंपनियों के देश छोड़ने की ओर इशारा करते हुए पुतिन कहा कि कंपनियां छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन उन्हें अपनी संबंधित सरकारों के निर्देश के तहत ऐसा करना पड़ा। उन्होंने कहा, शायद कुछ लोगों ने सोचा था कि यह सब ढह जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। पुतिन ने कहा, हमारी कंपनियां, हमारे व्यवसायी सफलता के साथ इस काम को जारी रखे हुए हैं।

Share:

Next Post

तुर्की में भूकंप से तबाही के बीच बढ़ी लूटपाट की घटनाएं, 48 लोग अरेस्‍ट

Sun Feb 12 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । भूकंप (Earthquake) ने तुर्की और सीरिया (Turkey and Syria) में जमकर तबाही मचाई है. अब तक वहां 28 हजार लोगों की मौत (Death) हो चुकी है. इस बीच भूकंप से कराह रहे तुर्की में लूटपाट की घटनाएं (robbery incidents) बढ़ गई हैं. पुलिस ने भूकंप के बाद लूटपाट मचाने वाले […]