img-fluid

पानी को लेकर गांव की महिलाओं ने सुनाई इतनी खरी-खोटी कि गाड़ी में बैठकर रोने लगीं महिला अधिकारी

May 08, 2026

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र की ढाणियां पंचायत में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पेयजल संकट को लेकर गांव की महिलाओं ने जलदाय विभाग की JEN अधिकारी अंतरा मीणा को इतना सुनाया कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए। JEN अंतरा मीणा गाड़ी में बैठकर रोने लगीं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।


  • जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं जिले की ढाणियां पंचायत में पानी को लेकर भारी बवाल देखने को मिला। गांव की आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय विभाग की JEN अधिकारी अंतरा मीणा को खरी-खोटी सुना दी जिस कारण उनके आंसू फूट पड़े। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बीते 6 महीने से गांव में पानी की समस्या चल रही है।

    महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गांव की टंकी पूरी भरने से पहले ही पानी की सप्लाई शहर की ओर मोड़ दी जाती है, जिससे करीब 500 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने गंदे पानी की सप्लाई का भी आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिलाएं कहती नजर आ रही है कि “आप तो अब रो रही हो हमें दो साल हो गए पानी के लिए रोते हुए।”

    इस पूरे मामले में जेईएन अंतरा मीणा का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारी की बाइक की चाबी छीन ली थी। वह अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों की चाबी वापस दिलाने और समझाइश के लिए गांव गई थीं, जहां महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

    Share:

  • पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    Fri May 8 , 2026
    पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों का गुस्सा शुक्रवार को पटना की सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला और सरकार व BPSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved