भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में 13 साल की किशोरी से हैवानियत

  • पड़ोसी युवक ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित कंजर बस्ती में 13 साल की किशोरी से हेवानियत से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के घर के पड़ोस में रहने वाला बीस साल का युवक उसे डरा धमकाकर करीब तीन दिन से दुष्कर्म कर रहा था। घटना की जानकारी परिजन को मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को को शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने बलात्कार और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि 13 साल की किशोरी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। उसके पड़ोस में बीस साल का राजेश विश्वकर्मा रहता है। राजेश मूलत: बिहार का रहने वाला है। पीडि़ता के परिजन ने पुलिस को बताया कि राजेश विश्वकर्मा का उनके घर आना-जाना है। गत 6-7 की दरमियानी रात करीब एक बजे आरोपी राजेश किशोरी के घर घुस गया था और डरा धमकाकर उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा था। किशोरी की तबीयत बिगड़ी और परिजन को संदेह हुआ। परिजन ने किशोरी से पूछा तो उसने राजेश विश्वकर्मा द्वारा दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। जहां परिजनों ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायालय मेें पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Share:

Next Post

राजधानी पुलिस का बदलेगा चेहरा

Fri Dec 10 , 2021
भोपाल के दो एएसपी और एक एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी हटाए जाएंगे पहले कमिश्नर के डी श्रीनिवास राव, डी श्रीनिवास वर्मा और उज्जैन आईजी संतोष सिंह का नाम चर्चा में भोपाल। राजधानी में कमिश्नर प्रणाली लागू हो चुकी है। इसी के साथ अब भोपाल पुलिस का चेहरा पूरी तरह से बदलना तय है। आज […]