img-fluid

श्रीलंका की जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, 25 की मौत समेत 100 घायल

July 06, 2026

कोलंबो। श्रीलंका में सोमवार को कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 25 लोगों की मौत हो गई। करीब 100 लोग घायल हो गए। मृतकों में जेल अधिकारियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इस हिंसा के बाद श्रीलंकाई सेना को मदद के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को काबू करने के लिए सेना से समर्थन मांगा।


  • यह झड़प रविवार को शुरू हुई थी, जब दोषी कैदियों और हिरासत में रखे गए कैदियों के बीच संघर्ष हुआ। यह घटना श्रीलंका के तटीय शहर नेगोम्बो की एक अधिक भीड़भाड़ वाली जेल में हुई। रॉयटर्स ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है।

    स्थानीय टेलीविजन चैनल हिरू के अनुसार, मृतकों में कैदी और जेल अधिकारी दोनों शामिल हैं। यह जेल कोलंबो से करीब 35 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। झड़प किस कारण शुरू हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि सोमवार को दंगे के दौरान कुछ कैदियों ने जेल के हथियार छीन लिए, जिसके बाद हिंसा और बढ़ गई और स्थिति घातक हो गई।

    Share:

  • नामांकन रद्द होने पर मीनाक्षी नटराजन का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- कांग्रेस नहीं प्रक्रिया में हुई चूक

    Mon Jul 6 , 2026
    भोपाल। राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में नामांकन रद्द (Nomination Cancelled) होने के विवाद पर कांग्रेस (Congress) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) ने पहली बार चुनाव आयोग (Election Commission) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन निरस्त होने के लिए कांग्रेस नेताओं, वकीलों या नामांकन प्रक्रिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved