खेल

Virat Kohli Birthday : विराट कोहली के जन्मदिन पर पत्नी अनुष्‍का भी कर रही खास तैयारी

मुंबई (Mumbai)। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में शानदार फॉर्म में है। क्रिकेटर विराट कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को है, इस दिन विराट कोहली अपना 35 व साल पूरा कर रहे हैं। जिसे खास बनाने की तैयारी की जा रही है।

अनुष्का शर्मा भी तैयारी में 

वहीं दूसरी ओर उनकी पत्‍नी यानि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। तभी 5 नवंबर का दिन सेलिब्रेट करने के लिए कुछ खास ही प्लान कर रही होगी।

विदित हो कि पिछले साल विराट ने आईपीएल के दौरान अनुष्का का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। मोमबत्ती और लो-लाइट में सजे कमरे के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए विराट ने एकबार फिर खुलेआम अपनी मोहब्बत का इजहार किया था।

अनुष्का और विराट कई सालों से एक साथ हैं। उनकी शादी दिसंबर 2017 में हुई और 2021 में उन्हें एक बेटी का जन्म हुआ। बॉलीवुड अभिनेता हमेशा अपने पति के सबसे बड़े चीयरलीडर रहे हैं। जब भी विराट क्रिकेट के मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो अनुष्का उन्हें चीयर करने और उनका समर्थन करने के लिए जरूर आती हैं।

इस बीच, अनुष्का चार साल से अधिक समय बाद फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग कर रही हैं। वह हाल ही में कोलकाता में थीं , और उन्होंने बेटी वामिका के साथ शहर में अपने समय की कई तस्वीरें साझा की थीं।



बड़े कारनामे की उम्मीद
5 नवंबर से पहले 2 नवंबर को भी भारत बनाम श्रीलंका मैच होना है जिसमें क्रिकेट फैंस विराट कोहली के 49 में शतक का उम्मीद लगाए बैठे हैं, आखिरी मैच में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली अपना खाता नहीं खोल पाए थे, विश्व कप 2023 में ऐसा पहली बार हुआ जब विराट कोहली अपना खाता नहीं खोल पाए, ऐसे में उम्मीद लगाए जा रहा है कि 2 नवंबर को अगर कोहली चूक भी गए तो 5 नवंबर को अपने जन्मदिन के दिन भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में विराट कोहली बड़ा कारनामा कर सकते हैं।

Share:

Next Post

Virat Kohli Birthday : विराट कोहली के जन्मदिन पर दर्शकों को स्‍पेशल फ्री गिफ्ट देने की तैयारी

Thu Nov 2 , 2023
मुंबई (Mumbai)। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Birthday) जारी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में शानदार फॉर्म में है। नंबर एक रैंक क्रिकेटर विराट कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को है, इस दिन विराट कोहली अपना 35 व साल पूरा कर रहे हैं, इस्तेफाक की बात यह है […]