img-fluid

हिन्दुओं को हथियारों के लाइसेंस दिलाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

July 08, 2022

नई दिल्ली। हिंदुओं (Hindus) पर लगातार बढ़ रहे अत्याचार की घटनाओं के बीच विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने हिन्दू समुदाय (Hindu community) के लोगों की मदद के लिए शुक्रवार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। विहिप हरियाणा प्रांत अध्यक्ष व रिटायर्ड जस्टिस पवन कुमार (Pawan Kumar) ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी हिन्दू किसी भी वक्त मदद के लिए फोन कर सकता है। मदद के लिए विहिप के कार्यकर्ताओं (VHP workers) को भेजकर उसकी मदद की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आत्मरक्षा के लिए हथियारों का लाइसेंस दिलाने में भी विहिप की ओर लोगों को सलाह और मदद दी जाएगी। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को शीतला माता मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। विहिप द्वारा रोहतक में कार्यालय बनाकर हेल्पलाइन नंबर 9728642702 भी जारी किया गया।


रिटायर्ड जस्टिस पवन कुमार ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को कमजोर करना चाहती हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पथराव, तोड़फोड़, मजहबी कट्टरता और जेहादियों द्वारा हिन्दुओं की हत्याएं अब स्वीकार्य नहीं हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि अब मजहबी उन्मादवश हिन्दुओं पर जानलेवा हमलों का अंत होगा। बहनों-बेटियों पर लव जिहाद, जमीन जिहाद, भड़काऊ बयानबाजी, हिन्दू समाज को धमकाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

भारतवर्ष की अखण्डता, सहिष्णुता, सम्प्रभुता, हिन्दू देवी देवताओं धार्मिक आस्थाओं, मानबिन्दुओं पर निरंतर प्रहार करने की कुचेष्टाओं पर अब पूर्ण विराम लगाना आवश्यक है। विश्व हिन्दू परिषद की युवा शक्ति बजरंग दल का सम्पूर्ण हिन्दू समाज से यह आह्वान करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई राष्ट्र विरोधी तत्व हिन्दुओं को किसी भी प्रकार से धमकाता है, हमला करता है, तो तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित कर शिकायत दर्ज करवाएं। विहिप की ओर से भी शिकायत मिलने के बाद हरसंभव मदद की जाएगी। हरियाणा प्रांत के अंतर्गत आने वाले 27 जिलों के लिए बजरंग दल द्वारा यह हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

Share:

  • मिर्ची बाबा के विवादित बोल- 'काली' की डायरेक्टर का सिर काटने वाले को दूंगा 20 लाख का इनाम

    Fri Jul 8 , 2022
    नई दिल्ली। हरिद्वार के श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज (Vairagyanand Giri Maharaj) धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं (Hindu deities) का अपमान करने वाले फिल्म निर्माताओं (filmmakers) का सिर काटकर लाने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। महामंडलेश्वर (Mahamandaleshwar) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved