टेक्‍नोलॉजी

Vivo Y53s फोन गूगल प्ले कन्सॉल पर लिस्‍ट, भारत में जल्‍द दे सकता है दस्‍तक


Vivo का ये दमदार फोन Vivo Y53s को कथित रूप से गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग में देखा गया है। साथ ही इसे कई सर्टीफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है। उन्हीं में से एक है ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट। इस फोन को Vivo Y52s का सक्सेसर कहा जा रहा है जो कि चीन में पिछले साल लॉन्च किया गया था मगर भारत में नहीं आ सका था। वैसे Vivo Y53s जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग से इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आती हैं।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo का एक फोन मॉडल नम्बर V2058 के साथ गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग में देखा गया है। इसे Vivo Y53s का मॉडल नम्बर बताया गया है और इसे गूगल प्ले की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में भी देखा गया है। इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी लिस्टिंग में दिखाई गई हैं। इसमें 8 जीबी रैम और ऑक्टाकोर MediaTek Helio G80 (MT6769T) चिपसेट हो सकता है। साथ ही Mali G52 GPU भी हो सकता है। फोन में Android 11 ओएस बताया गया है। स्क्रीन इसमें फुल एचडी प्लस हो सकती है जिसमें 1,080×2,408 पिक्सल का रिजोल्यूशन बताया गया है।



रिपोर्ट में कहा गया है Vivo Y53s BIS लिस्टिंग में भी देखा गया है। इससे यह भी सामने आता है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च होगा। इसके अलावा कथित रूप से CQC लिस्टिंग में भी Vivo Y53s का जिक्र है जिसमें 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। गौरतलब है कि Vivo Y52s और Vivo Y52s (T1 Edition) को क्रमश: दिसम्बर 2020 और मई 2021 में चीन के अन्दर लॉन्च किया गया था। मगर ये फोन भारत में नहीं आए।

अब तक Vivo की तरफ इस कथित फोन को लेकर कोई भी सूचना बाहर नहीं आई है। लिस्टिंग में जो स्पेसिफिकेश बताई जा रही हैं उन पर आंशिक भरोसा किया जा सकता है। कंपनी ने अभी हाल ही में यूरोपीय बाजार में Vivo Y72 5G के साथ ही Vivo Y52 5G भी लॉन्च किया था। Vivo Y52 में MediaTek Dimensity 700 SoC चिप है और यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।

Share:

Next Post

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, ‘कुशासन की वजह से कोरोना के साथ ब्लैक फंगस भी फैल रहा’

Sat May 22 , 2021
नई दिल्‍ली। देश में बढ़ते ब्लैक फंगस या Mucormycosis के मरीजों की संख्या को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमले बोल रहा है। देश में ब्लैक फंगस (Black Fungus) के मामले बढ़कर अब 8,848 हो गए हैं और अब तक कई लोगों की इस फंगस के चलते मौत हो गई है। इसी […]