उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

परशुराम जयंती पर शाम को निकलेगा चल समारोह

  • अभा ब्राह्मण समाज की बैठक में गर्मी को देखते हुए लिया निर्णय

उज्जैन। अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव पर अभा ब्राह्मण समाज द्वारा शाम 6 बजे महाकाल मंदिर चौराहा से चल समारोह निकाला जाएगा। गर्मी में महिलाएं एवं बच्चों की सुविधा के लिए चलसमारोह को शाम को निकालने का निर्णय लिया गया। परशुराम प्रकट उत्सव पर चल समारोह महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर गुदरी, गोपाल मंदिर, सराफा, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज होता हुआ मालीपुरा में समाप्त होगा। पंचमी को आद्य जगतगुरु शंकराचार्यजी की जयंती पर तीन दिवसीय समारोह का समापन किया जाएगा।


इसे लेकर नृसिंह घाट पर अभा ब्राह्मण समाज की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में अभा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, तरुण उपाध्याय, रामेश्वर दुबे, हेमंत व्यास, सुरेश मोढ़, राजेंद्र गुरु शर्मा, पं. जियालाल शर्मा, योगेश शर्मा चुन्नू भैया, डॉ. संतोष कुमार पंड्या, श्रीमती निशा त्रिपाठी, श्रीमती अंजना शुक्ला, ममता मिश्रा, वर्षा जोशी, श्रीमती कौशल दुबे, सुश्री शीला व्यास, ममता मिश्रा, श्रीमती इंदिरा त्रिवेदी, नगर निगम डिप्टी कमिश्नर आदित्य नागर, योगेश व्यास, राकेश पंड्या, अभिजीत दुबे, अंबरीश तिवारी, प्रमोद व्यास, यश जोशी, सनाढ्य ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष हेमंत शर्मा, अनिल मंडलोई, अमितोज भार्गव सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। संचालन नगर अध्यक्ष विनय कुमार ओझा ने किया।

Share:

Next Post

ओपीडी में प्रतिदिन 30 से अधिक बीमार पहुँच रहे

Mon Apr 10 , 2023
उल्टी दस्त की भी शिकायतें-लोगों को हो रही परेशानी उज्जैन। दिन में चिलचिलाती धूप व गर्मी तेज होने से अब लोगों के लिए जोखिम बढ़ गया है। घर या दफ्तर के ठंडे वातावरण से अचानक गर्मी में निकलने पर तापघात (हीट स्ट्रोक) का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण शरीर का तापमान अत्याधिक बढ़ जाता […]