भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

वार्ड 45: बीजेपी नेताओं को पीटने और कार फोडऩे वालों को नहीं दबोच सकी पुलिस

  • मतदान के बाद भूमिगत हुए आरोपी, देर रात पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। हबीबगंज इलाके में बुधवार दोपहर साढ़े चार बजे के करीब एसयूवी में सवार भाजपा के नेताओं पर वार्ड 45 की प्रत्याशी के पति समेत उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा नेताओं से मारपीट की गई। उनकी कार में जमकर तोडफ़ ोड़ कर तलवारें लहराई गई। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में धरना-प्रर्दशन किया। बाद में पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। वहीं मतदान प्रक्रिया पूरी होन के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक शैतान सिंह चौराहा शाहपुरा निवासी धमेंद्र सिंह पाल भाजपा के अरेरा मंडल के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने हबीबगंज थाने में शिकायत कर बताया कि वे बुधवार को पूर्व जिला महामंत्री सुनील पांडे, साथी तजिंदर सिंह के साथ भीम दुबे की एसयूवी से धूम रहे थे। दोपहर करीब साढ़े चार बजे अपने साथियों के साथ वे शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल छह नंबर गए थे। वहां से निकलते वक्त वे अंकु र स्कूल के पीछे से पारूल अस्पताल जा रहे थे। बाहर निकलते ही वार्ड 45 से निर्दलीय प्रत्याशी के पति मोनू गोयल व असलम ने चुनावी रंजिश रखते हुए हमला कर दिया। उन्होंने असामाजिक तत्वों की मदद से सुनील पांडे जिस कार में सवार से, उस पर तलवार और पत्थर से हमला कर दिया।


कार में की तोडफ़ोड़
कार में जमकर तोडफ़ ोड़ कर दी। बाद में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपित फ रार हो गए। भाजपा नेताओं पर हमले की जानकारी लगने के बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हबीबगंज थाने पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

Share:

Next Post

कम मतदान ने बढ़ाई राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों की चिंता

Thu Jul 7 , 2022
नगर निगमों में सर्वाधिक 68 प्रतिशत छिंदवाड़ा और बुरहानपुर में मतदान सबसे कम मतदान वाले निगम भोपाल और ग्वालियर में 49 प्रतिशत मतदान भोपाल। मध्य प्रदेश में पहले चरण का नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण रहा। नगर सरकार चुनने के लिए 61 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें 59.10 प्रतिशत महिला, 63.20 प्रतिशत पुरुष […]