भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

तपते दिन को जल्द मिलेगी ठंडक

  • वापस चले मानसून को रोकेंगे बंगाल से आ रहे बादल

भोपाल। दिन में गर्मी व रात में ठंडक बढ़ रही है। रविवार का दिन सुबह से ही सामान्य रहा, लेकिन चढ़ते दिन के साथ तपते सूरज ने गर्मी का अहसास दिलाया। रात में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 अक्टूबर के बाद मौसम तेजी से करवट लेगा। उसका कारण है कि बंगाल में बने निम्न दाब के क्षेत्र के कारण बादल बने जो अभी उड़ीसा तक आ चुके हैं। बादल आने के कारण वापस लौट रहा मानसून भी ठहरेगा। जिससे पूर्वी मध्यप्रदेश में 8 व 9 अक्टूबर को बारिश की संभावना बन रही है।

दो दिन बाद बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से आठ अक्टूबर को शहर में बारिश होने की संभावना है। रविवार को शहर का अधिकम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि आसमान साफ होने से दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। शाम के समय हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो जाने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मंगलवार से आंशिक बादल आने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कम दबाव का क्षेत्र अभी पश्चिमी बंगाल और उत्तरी उड़ीसा के तट पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं बरसात हो रही है। इस सिस्टम के आगे बढऩे पर सात अक्टूबर को पश्चिमी मप्र में कई स्थानों पर बरसात होगी। आठ अक्टूबर को राजधानी में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे की संभावना है।

Share:

Next Post

हिन्दी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हुई पुनर्समीक्षा बैठक

Tue Oct 6 , 2020
भोपाल। कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन के आदेशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल में कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, साहित्य, पर्यावरण अध्ययन, समाजशास्त्र-समाज कार्य, उद्यमिता विकास, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, कंप्यूटर अनुप्रयोग आदि विषयों के स्नातक स्तर पर आधार पाठ्यक्रम निर्माण करने हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत एक पुनर्समीक्षा बैठक […]