उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

दशहरा मैदान पर पानी जमा हुआ…परेड की रिहर्सल हुई

उज्जैन। इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है, क्योंकि देश 15 अगस्त को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है और दशहरा मैदान पर पुलिस की परेड रिहर्सल की जा रही है। बारिश के कारण दशहरा मैदान पर कीचड़ के बीच रिहर्सल करना पड़ रही है। उल्लेखनीय है कि समूचा देश इस बार स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और यादगार मनाने की तैयारी में लगा है। शहर में भी इसकी तैयारी चल रही है आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके लिए 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान चलेगा और नगर के हर घर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराएगा। हर साल की तरह इस साल भी दशहरा मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा।


इसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज वंदन किया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग ने अभी से दशहरा मैदान पर परेड की रिहर्सल शुरू कर दी है। परेड की रिहर्सल में पुरुष के अलावा महिला पुलिस बल के टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है। बारिश के चलते दशहरा मैदान पर कीचड़ होने का कारण रिहर्सल में पुलिसकर्मियों को परेशानी आ रही है। बावजूद इसके पूरे अनुशासन के साथ रोज सुबह दशहरा मैदान पर परेड की रिहर्सल की जा रही है।

Share:

Next Post

MS धोनी की कीपिंग को लेकर पूर्व पाक कप्तान का बड़ा दावा, बोले- बड़ा नाम, लेकिन...

Tue Aug 9 , 2022
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को दुनियाभर में सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक माना जाता है. धोनी क्रिकेट इतिहास के ऐसे इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीती हैं. उन्होंने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. धोनी […]