बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

हमारे पास नरेन्द्र मोदी एवं देवदुर्लभ कार्यकर्ता: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) का कार्यकर्ता आदर्श कार्यकर्ता है। हर कार्यकर्ता को काम और हर कार्य के लिए कार्यकर्ता का सिद्धांत यहां प्रतिपादित है। हम अत्यंत भाग्यशाली हैं कि हम भाजपा (BJP) के कार्यकर्ता हैं, जिसका जन्म भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए हुआ है। 100 वर्ष पूर्व एक नरेन्द्र (विवेकानंद) ने कहा था- भारत माता फिर से अंगड़ाई ले रही है और विश्व गुरू (Vishwa Guru) के पथ पर अग्रसर हो रही है। आज दूसरे नरेन्द्र इसको पूरा कर रहे हैं। एक संपन्न, शिक्षित, विकसित भारत बनाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हम जीत का रिकार्ड बनाएंगे। कांग्रेस के पास क्या है। हमारे पास नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) एवं देवदुर्लभ कार्यकर्ता (Devdurlabh Karyakarta) हैं।


यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) शुक्रवार को भोपाल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल के अभियान को हमें अभूतपूर्व बनाना है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में राष्ट्र विरोधी ताकतें रंग दिखाने लगी हैं। भाजपा की सरकार में राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ सख्ती से पेश आएंगे। भाजपा सरकार से पूर्व प्रदेश की स्थिति क्या थी, सभी को मालूम है। आज प्रदेश में विभिन्न एक्सप्रेस-वे दिए है। कांग्रेस के समय बिजली आती थी तो खबर बनती थी, अब बिजली जाती है तो खबर बनती है। आज चारों दिशाओं और हर वर्ग के लिए प्रदेश में काम हो रहा है। भाजपा की कांग्रेस से कोई तुलना नहीं है। लाड़ली बहना योजना से कांग्रेस घबराई हुई है, इसलिए नारी सम्मान की बात कर रही है।

चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण का मंत्र है। हमने कहा है तो बजट में प्रावधान भी किया है। कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस बेरोजगारी भत्ते की बात करती है, हम बेरोजगारी भत्ता नहीं काम सीखो और पैसा कमाओ की बात करते हैं। इसलिए सीखो कमाओ योजना शुरू की है। उन्होंने रोजगार के बारे में कांग्रेस को कठघरे में लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में तबादला उद्योग चल रहा था। इनके परिचितों के यहां आईटी की रेड भी पड़ी थी। हमने बच्चों की 64 लाख की फीस भरी है। किसानों का ब्याज माफ करके कांग्रेस के पाप उतार रहे हैं। विकास और जनकल्याण के काम में हमारा कांग्रेस कोई मुकाबला नहीं कर सकती है। इसलिए आमजन के बीच पहुंचकर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं।

सरकार चलाना भाजपा को आता है: मुरलीधर राव
पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि केन्द्र सरकार के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल के अभियान को अभूतपूर्व बनाने जा रहे हैं। लोकसभा और विधानसभा में सम्मेलन होंगे। देश में अगर सरकार चलाना किसी को आता है तो भाजपा को आता है। हम चुनाव जीत रहे हैं और डंके की चोट पर जीत रहे हैं। मध्यप्रदेश दिल्ली के लिए मजबूत खंबा है। जैसा इतिहास गुजरात में रचा, वैसा मध्यप्रदेश में दोहराएंगे। हमारी चुनौती कांग्रेस नहीं, भाजपा की जीत का इतिहास बनाना है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की पहचान है। सिंचाई और कृषि में मध्यप्रदेश ने रिकार्ड बनाया है और रोल मॉडल बना है, इसका श्रेय पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री को है। अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्रों में भाजपा रिकार्ड सीट जीतेगी। समाज को एक रखने का काम भाजपा ही कर सकती है। संत रविदास जी का मंदिर बनाना समाज को एक करने का कार्य है, जो सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

राव ने कहा कि भाजपा की छाती खोलेंगे तो अजा, अजजा ही निकलेंगे जैसे हनुमान की छाती में राम सीता निकले थे। भारत में टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ कोई खड़ा है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस के नेता ऐसे लोगों के साथ जुड़े हुए हैं, जिन्हें हमें सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करना है। बैठक को पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भी संबोधित किया।

Share:

Next Post

मप्रः कूनो पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए तीन और चीते खुले जंगल में छोड़े गए

Sat May 20 , 2023
– एक मादा और दो नर चीतों को खुले जंगल में किया गया रिलीज भोपाल (Bhopal)। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में लाए गए तीन और चीतों (three more cheetahs) को शुक्रवार को छोटे बाड़ों से खुले जंगल में छोड़ (left in the wild) दिया गया है। इनमें एक […]