img-fluid

अकेली आवाज को दबने नहीं देंगे… राहुल गांधी ने लॉन्च की वेबसाइट सत्याग्रह

October 03, 2026

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को “सत्याग्रह” नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया. इसका मकसद देश भर में अलग-अलग मुद्दों पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों की जानकारी को एक जगह इकट्ठा करना है. यह वेबसाइट महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अगले दिन लॉन्च की गई. राहुल गांधी ने गांधीजी के “सत्याग्रह” यानी सच के लिए शांतिपूर्ण विरोध के विचार का जिक्र किया.

रायबरेली के सांसद ने X पर एक पोस्ट में कहा कि प्रदर्शनकारी अपने मुद्दों की जानकारी दे सकते हैं, एक इंटरैक्टिव मैप के ज़रिए देश भर में ऐसे ही दूसरे आंदोलनों के बारे में जान सकते हैं और सीधे मदद मांग सकते हैं.

राहुल गांधी ने कहा, “देश भर में लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले ही लड़ते हैं. Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं हर संघर्ष की अपनी कहानी है. लेकिन जो आवाज अकेले उठती है, वह अक्सर दबा दी जाती है. ‘सत्याग्रह’ इन आवाजों को एक मैप पर एक साथ लाने की पहल है. बापू ने हमें सिखाया था कि सच सबसे बड़ा हथियार है.”


  • राहुल गांधी ने कहा, “सच के साथ एकजुट होकर खड़े होना उससे भी बड़ा हथियार है. अगर आप भी किसी अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो अपनी कहानी शेयर करें. इसमें सिर्फ दो मिनट लगेंगे. बापू ने यही सिखाया था. सच सबसे बड़ा हथियार है. पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना.”

    अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं. अपनी कहानी भेजिए. दो मिनट लगेंगे. आपकी कहानी नक्शे पर आएगी. आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है और मैं जो कर सकता हूं, करूंगा – संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी जरूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर – नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी जिम्मेदारी है. राहुल ने लिंक शेयर करते हुए कहा कि अपने सत्याग्रह को कहानी मुझे यहां बताएं.

    Share:

  • क्या अयोध्या में राम मंदिर नहीं जाएंगे अखिलेश? हनुमानगढ़ी करेंगे दर्शन

    Sat Oct 3 , 2026
    डेस्क: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं. वह करीब एक घंटे अयोध्या में रहेंगे. इस दौरान वह हनुमानगढ़ी जाएंगे. पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल होंगे. लेकिन राम मंदिर नहीं जाएंगे. पार्टी कार्यालय से जारी कार्यक्रम की सूची में अखिलेश यादव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved