बड़ी खबर

मौसमः उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक बारिश का कहर, बाढ़-भूस्खलन से बेहाल लोग, कई राज्यों में रेट अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत (North India) से लेकर दक्षिण (South) तक में मौसम (Weather) अपना कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल प्रदेश,असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश से लोगों का जीना बेहाल है। मॉनसून की दस्तक के साथ ही इन राज्यों में जलजले की तस्वीरें सामने आ रही हैं। मौसम के कहर (weather woes) से कई लोगों की मौत की सूचना भी है। मौसम विभाग (weather department) ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में रेड अलर्ट (Red alert in many states) जारी किया है। एनडीआरएफ टीमों को राहत बचाव कार्य के लिए लगाया गया है। राज्य सरकारें लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रही हैं।


महाराष्ट्र में बारिश का कहर
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश तेज हो गई है। मुंबई, ठाणे, कोंकण और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बारिश हुई है। कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में नदियां उफान पर हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में मूसलाधार से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल मुंबई, ठाणे और उपनगरों में मूसलाधार बारिश हो रही है। राज्य में पिछले एक महीने में बारिश के चलते 65 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है।

पालघर में बाढ़ से दो लोग बहे
महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार को भारी बारिश के बाद घर का एक हिस्सा गिरने से दो लोग बाढ़ के पानी में बह गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण पालघर के विभिन्न तालुकों में कम से कम 32 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

कर्नाटक में जान-माल का नुकसान
कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और मलनाड क्षेत्र में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन बाधित गया है। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में जान-माल का नुकसान हो रहा है। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, कृषि क्षेत्र और निचले इलाकों में पानी भर गया है, कोडागु और दक्षिण कन्नड़ जिलों के पहाड़ी इलाकों में भी भूस्खलन की सूचना मिली है। दक्षिण कन्नड़ के बंतवाल तालुक के पंजीकल्लु गांव में बुधवार को चार मजदूरों के कीचड़ में फंस जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

स्कूलों में छुट्टी
दक्षिण कन्नड़ और कोडागु जिलों में बारिश जारी रहने और मौसम विभाग ने और बारिश के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने वहां के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है।

असम में बाढ़ से बुरे हाल
असम के कई जिलों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ और बारिश से लोग बेहाल हैं, पीएम मोदी ने लोगों को मदद का भरोसा दिलाया है। बुधवार को पीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी टीम बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और बचाव के लिए दिन-रात बहुत मेहनत कर रही है।

गुजरात में चार दिनों का रेड अलर्ट
दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हुई और अगले चार दिनों तक राज्य में और बारिश होने का अनुमान है। एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे राज्य में सक्रिय है क्योंकि कम दबाव और दक्षिण पाकिस्तान पर संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह पूरे राज्य में सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

शिमला में लैंडस्लाइड
राजधानी शिमला में बीतें दिन हुई बारिश के बाद अब लैंडस्लाइड होने की घटनाएं शुरू हो गई है। बुधवार रात मशोबरा में लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे 6 भवन खतरे की जद में आ गए हैं और करीब डेढ़ सौ लोग बेघर हो गए हैं। लैंडस्लाइड के चलते भवन गिरने की कगार पर पहुच गए हैं एक भवन की धरातल मंजिल का हिसा भी धंस गई है।

उत्तराकंड में 195 सड़कों पर यातायात ठप
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से 195 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। चमोली जिले के नंदानगर (घाट) बाजार में भारी बारिश से मलबा घुस गया। मौसम विभाग ने अलग दो दिन के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की हे। लोक निर्माण विभागाध्यक्ष अयाज अहमद ने बताया कि, गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की वजह से 119 सड़कें बंद हैं। 62 सड़कों को देरशाम तक खोल दिया गया। अब राज्य में कुल 195 सड़कें बंद हैं। उधर, गोपेश्वर-चोपता-केदारनाथ हाईवे बंद हो जाने से केदारनाथ से गोपेश्वर आने वाले चारधाम यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही हैं।

दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इस दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण सड़कें बंद होने और नदियों में पानी बढ़ने की संभावना जताई है। बारिश के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर सम्बंधित जिला प्रशासन व आपदा राहत बचाव की टीमों को सतर्क रहने का भी सुझाव दिया गया है।

Share:

Next Post

राजधानी-शताब्दी में चाय-कॉफी होगी सस्ती, रेलवे सर्विस चार्ज घटाने की तैयारी में

Fri Jul 8 , 2022
नई दिल्ली। राजधानी-शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Rajdhani-Shatabdi Express Train) के एसी-2 व 3 कोच में 20 रुपये की चाय (20 rupees tea) और उस पर 50 रुपये सर्विस चार्ज (50 rupees service charge) को लेकर सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद रेलवे बोर्ड (Railway Board) इसमें सुधार का विचार कर रहा है। इसको लेकर अगले […]