भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

4 बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम, नहीं मनाएंगे दिवाली

  • शासन प्रशासन की टीम ने आज सुबह गांव पहुंचकर लिया जाएजा

भोपाल। सूखी सेवनिया इलाके में खदान की मिट्टी धंसने से हुए हादसे में मौत के गाल से निकले बच्चों की हालत स्थिर है। उनकी हालत में सुधार की बात भी कही जा रही है। इस हादसे में चार बच्चोंं की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आज भी इस गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया। दीपावली के ठीक पहले हुए इस हादसे के कारण पूरे गांव का माहौल गमजदा है। गांव वालों ने अधिकारियों से दुखद हादसे के बाद दिवाली न मनाने की बात कही है। सूखी सेवनिया इलाके के बरखेड़ी अब्दुल्ला गांव में रहने वाले 6 बच्चे शीला,कविता,मनोज,आशा,विक्रम और रोहित गांव के पास ही मिट्टी लेने के लिए गए थेे। वे मेढ़ की खुदाई कर मिट्टी निकाल रहे थे, नीचे अधिक गहरी व लंबी सुरंग बना देने के कारण मेढ़ की मिट्टी धसक गई। इस हादसे में सभी बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए थे। उन्हे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। यहां पर मनोज, शीला, आशा और कविता को मृत घोषित कर दिया गया जबकि विक्रम व रोहित का इलाज शुरू किया गया। रोहित खदान में सबसे अधिक बाहर की ओर था इसलिए उसे ज्यादा चोट नहीं आई। गांव वाले जब बच्चों के निकालने के पहुंचे थे तब सबसे पहले रोहित ही बाहर आया था। रोहित को दोपहर बाद ही प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर विक्रम का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है तथा रिकवरी की ओर बढ़ रही है। इधर गांव का माहौल शांत रहे तथा गुस्से अथवा गम के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी पैदा न हो इसके लिए पुलिस बल ने आज भी इस गांव तैनात है और हर हलचल पर नजरें बनाए हुए है।

Share:

Next Post

CM कैंडिडेट पुष्पम प्रिया दोनों सीटों पर पीछे, बोलीं-EVM हैक हो गई

Tue Nov 10 , 2020
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है और सबसे ज्यादा लोगों की नजर द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी पर है. वो बिहार की दो विधानसभा सीटों से चुनावी किस्मत आजमा रही हैं। पटना की बांकीपुर और मधुबनी की बिस्फी सीट से उतरी पुष्पम प्रिया ने स्थानीय समाचार पत्रों […]