img-fluid

पश्चिम बंगाल : फलता में BJP को बंपर लीड, जानें TMC कैंडिडेट जहांगीर खान को कितने वोट मिले?

May 24, 2026

नई दिल्ली. बंगाल (West Bengal) के फलता में हुई री-पोलिंग (Re-polling) की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि सबसे पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती की जा रही है. इसके बाद ईवीएम मशीन (EVM Machine) से डाले गए वोट गिने जाएंगे. वहीं, टीएमसी उम्मीदवार (TMC Candidate) के चुनाव मैदान से हटने के बाद इस सीट पर बीजेपी की स्थिति मजबूत बताई जा रही है.

फलता में बीजेपी प्रत्याशी देवांशु पांडा ने तीसरे राउंड की काउंटिंग खत्म होने साथ बड़ी बढ़त हासिल कर ली है. चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवार 21, 583 वोटों से आगे चल रहे हैं. तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को 1470, टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को 1062 और सीपीआईएम को 7346 वोट मिले हैं.

फलता विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने 19 मई को चुनाव प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था. इस सीट के लिए मतदान 21 मई को हुआ था और आज वोटों की गिनती हो रही है. पहले राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी कैंडिडेट देवांशु पांडा ने 9000 वोट से अधिक के अंतर से बंपर लीड ले ही है. सीपीआई (एम) के शंभूनाथ कुर्मी 448 वोट पाकर दूसरे और कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक मोल्ला 225 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. पहले राउंड की काउंटिंग में टीएमसी के जहांगीर खान को भी 210 वोट मिले हैं.



  • बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को हुए पुनर्मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. इस सीट पर री-पोलिंग से दो दिन पहले TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने पीछे हटने का एलान कर दिया था, जिससे पूरा माहौल बदल गया. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया. वहीं, री-पोलिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी के लिए फलता में जीत काफी आसान बताई जा रही है.

    21 मई को फलता में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान के मुकाबले थोड़ा कम था.

    29 अप्रैल को हुए पहले चुनाव में ईवीएम में परफ्यूम (इत्र) जैसी चीजें और एडहेसिव टेप लगाने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फलता में पुनर्मतदान का आदेश दिया था. चुनाव आयोग के निर्देश पर फलता में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. 285 मतदान केंद्रों पर 35 कंपनियों के केंद्रीय बल तैनात किए गए थे. पूरे दिन लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं.

    बता दें कि अगर BJP फलता जीतती है तो उसकी 2026 विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या 207 हो जाएगी. क्योंकि बीजेपी ने चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज थी. हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है.

    Share:

  • देश का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां न टिकट खिड़की थी न प्लेटफॉर्म, बैग में टिकट लेकर पहुंचता था कर्मचारी

    Sun May 24 , 2026
    जयपुर। भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शामिल है। देशभर में आधुनिक रेलवे स्टेशन, डिजिटल टिकटिंग (Digital Ticketing) और हाईटेक सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन राजस्थान में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी रहा है जिसने अपनी अनोखी व्यवस्था से लोगों को हैरान कर दिया। यहां वर्षों तक न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved