img-fluid

पश्चिम बंगाल : रैलियों और जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध, चुनाव आयोग ने जीत के जश्न पर लगाया ब्रेक …

May 04, 2026

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सोमवार को मतगणना (Vote Counting) के बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने सख्त निर्देश जारी किया है। आयोग ने साफ कर दिया है कि राज्य में कहीं भी जीत का जश्न (Victory Celebrations) मनाने के लिए रैलियों (Rallies) की अनुमति नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।


  • चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी उम्मीदवार की जीत पर जुलूस या रैली निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित तनाव को रोकने के लिए उठाया गया है।

    एजेंटों की शिकायतों पर क्या बोले?
    इस बीच, विभिन्न राजनीतिक दलों के एजेंटों के मतगणना केंद्रों तक समय पर नहीं पहुंच पाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गुप्ता ने कहा कि आयोग इन शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि एजेंटों के केंद्र तक नहीं पहुंच पाने के मुद्दे की जांच की जा रही है और इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

    Share:

  • रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बदला बॉक्स ऑफिस का खेल, दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी, अब अगला लक्ष्य ‘दंगल’

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) में इन दिनों एक नई फिल्म ने कमाई (Earnings) के सारे पुराने पैमानों को चुनौती दे दी है। ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के चलते बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस फिल्म ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved