img-fluid

पश्चिम बंगाल : जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद चल रही थी फरार

June 20, 2026

कोलकाता. जहांगीर खान (Jahangir Khan) की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी (wife) को भी पुलिस (police) ने गिरफ्तार (arrested) कर लिया है. दक्षिण 24 परगना से हुई इस कार्रवाई के पीछे आरोप है कि उन्होंने पति की गिरफ्तारी के विरोध में फलता इलाके में कई प्रदर्शन आयोजित किए थे. पुलिस का कहना है कि इन गतिविधियों से इलाके की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया था. इसी मामले में उनके खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया गया था.


  • पुलिस के मुताबिक, फलता में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया था. स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया. इसके बाद जहांगीर खान की पत्नी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आईं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई.

    अधिकारियों का कहना है कि उनके खिलाफ खुद संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान उनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने दक्षिण 24 परगना से उन्हें हिरासत में ले लिया. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    Share:

  • Ind vs Afg: तीसरा वनडे आज चेन्नई में .... क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

    Sat Jun 20 , 2026
    चेन्नई। भारत और अफगानिस्तान (India and Afghanistan) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (20 जून) को चेन्नई (Chennai) में है. सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम (Indian team) अब क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण सिर्फ नतीजा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved