img-fluid

WhatsApp में आए 3 नए फीचर्स, ग्रुप चैट्स का मजा होगा डबल

August 05, 2026

डेस्क: यदि आप मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपका मजा बढ़ने वाला है. व्हाट्सएप ने बड़े ग्रुप चैट्स को पहले से ज्यादा आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है. अब यूजर्स पोल में वोटिंग की आखिरी समय सीमा तय कर सकेंगे और चाहें तो वोट देने वालों की पहचान भी छिपा सकेंगे. इसके साथ ही @ऑल मेंशन फीचर और मौजूदा ग्रुप से नया ग्रुप बनाने का विकल्प भी जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक ये सभी फीचर्स धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक अगले कुछ हफ्तों में पहुंचेंगे.

व्हाट्सएप ने अपने पोल फीचर को और उपयोगी बनाने के लिए कई नए बदलाव किए हैं. अब यूजर्स किसी भी पोल के लिए वोटिंग की आखिरी समय सीमा तय कर सकेंगे. तय समय पूरा होने के बाद वोटिंग अपने आप बंद हो जाएगी. इसके अलावा पोल बनाते समय वोट देने वाले लोगों के नाम छिपाने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे सदस्य अपनी पसंद को ज्यादा निजी तरीके से शेयर कर सकेंगे. कंपनी ने यह भी बताया कि पोल बनाने वाला व्यक्ति पोस्ट करने के 15 मिनट के भीतर सवाल में बदलाव कर सकेगा. इससे टाइपिंग की गलती सुधारने या विकल्प स्पष्ट करने के लिए नया पोल बनाने की जरूरत नहीं होगी.


  • व्हाट्सएप ने ग्रुप चैट्स में @ऑल मेंशन फीचर भी शुरू किया है. इसकी मदद से किसी भी ग्रुप के सभी सदस्यों को एक साथ टैग करके जरूरी जानकारी भेजी जा सकेगी. कंपनी के अनुसार यह फीचर ऑफिस या स्कूल बंद होने की सूचना, किसी कार्यक्रम की याद दिलाने या आखिरी समय में शेड्यूल बदलने जैसी जरूरी जानकारी साझा करने के लिए बनाया गया है. जिन ग्रुप्स में 32 से ज्यादा सदस्य होंगे, वहां केवल एडमिन ही @ऑल मेंशन का इस्तेमाल कर पाएंगे. अगर किसी यूजर ने ग्रुप को म्यूट किया है तब भी @ऑल नोटिफिकेशन पहुंच सकता है, हालांकि यूजर चाहे तो ऐप की नोटिफिकेशन सेटिंग्स में जाकर इसे भी म्यूट कर सकता है.

    व्हाट्सएप ने एक और नया फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स किसी मौजूदा ग्रुप से सीधे नया ग्रुप बना सकेंगे. इसके लिए सभी सदस्यों को दोबारा एक-एक करके जोड़ने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी का कहना है कि यह फीचर किसी खास विषय पर अलग चर्चा शुरू करने, किसी कार्यक्रम की तैयारी करने, सरप्राइज पार्टी की योजना बनाने या किसी अलग बातचीत को मूल ग्रुप से अलग रखने में मदद करेगा. व्हाट्सएप के अनुसार ग्रुप चैट्स से जुड़े ये सभी नए फीचर्स धीरे-धीरे जारी किए जा रहे हैं और आने वाले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved