img-fluid

कब से आरंभ हो रही शारदीय नवरात्रि, जानें किस दिन किस देवी की होगी पूजा

September 27, 2021

हर साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से होता है। इसके बाद अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इन दिनों में देवी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुख हर लेती हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है । इस बार शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर, गुरुवार से शुरू हो रहे हैं, जो कि 15 अक्टूबर, शुक्रवार(Friday) को संपन्न होंगे। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा (Maa Durga) के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना (worship) करने पर माता रानी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त नौ दिनों का उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि के दौरान कई बार तिथियों को घटने-बढ़ने के कारण अष्टमी, नवमी और दशमी तिथि में असमंजस की स्थिति बन जाती है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि शारदीय नवरात्रि 2021 में महाअष्टमी, महानवमी और दशहरा (Mahanavami and Dussehra) किस तिथि और दिन को पड़ रहा है।

महा अष्टमी कब है (Navratri 2021 Maha Ashtami Puja) –
इस साल महाअष्टमी 13 अक्टूबर (बुधवार) को पड़ रही है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस साल चतुर्थी तिथि का क्षय होने से शारदीय नवरात्रि आठ दिन के पड़ रहे हैं। ऐसे में 13 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखना उत्तम है। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है।

महानवमी कब है (Navratri 2021 Maha Navami Puja)-
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महानवमी तिथि 14 अक्टूबर (गुरुवार) को पड़ रही है। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है।


महानवमी का आध्यात्मिक महत्व-
पौराणिक कथाओं के अनुसार, राक्षसों के राजा महिषासुर (Mahishasura) के खिलाफ मां दुर्गा ने नौ दिनों तक युद्ध किया था। इसी कारण यह त्योहार नौ दिनों तक चलता है। देवी की शक्ति और बुराई पर जीत हासिल करने का यह अंतिम दिन होता है। जिसे महानवमी कहते हैं।

दशहरा कब है (Dussehra 2021)-
इस साल दशहरा का त्योहार 15 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि 2021 तिथियां-
7 अक्टूबर (पहला दिन)- मां शैलपुत्री की पूजा
8 अक्टूबर (दूसरा दिन)- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
9 अक्टूबर (तीसरा दिन)- मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा
10 अक्टूबर (चौथा दिन)- मां स्कंदमाता की पूजा
11 अक्टूबर (पांचवां दिन)- मां कात्यायनी की पूजा
12 अक्टूबर (छठवां दिन)- मां कालरात्रि की पूजा
13 अक्टूबर (सातवां दिन)- मां महागौरी की पूजा
14 अक्टूबर (आठवां दिन)- मां सिद्धिदात्री की पूजा
15 अक्टूबर- दशमी तिथि ( व्रत पारण), विजयादशमी या दशहरा

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • Chanakya Niti: इन 3 वजहो से जीवन में नही हो पाती लक्ष्‍य प्राप्ति, धन की भी होती है कमी

    Mon Sep 27 , 2021
    आज के समय में जीवन में सफलता (Success) प्राप्त करने के लिए हम सभी हर संभव कोशिश और मेहनत करते हैं। लेकिन इसके बावजूद हम में से कई लोग सफलता की ऊंचाईयां हासिल नहीं कर पाते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको आचार्य चाणक्य की कुछ महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में बताएंगे, जो आपको […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved